समस्तीपुर, 03 दिसम्बर (राजेश झा) अधिवक्ता दिवस 2025 के अवसर पर व्यवहार न्यायालय समस्तीपुर में वकीलों ने संविधान की रक्षा की शपथ लेते हुए उत्साह और गरिमा के साथ अधिवक्ता दिवस मनाया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने न्याय व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता को सुलभ व सस्ता न्याय उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।

मौके पर एनजीओ संघ बिहार के सचिव एवं वरीय अधिवक्ता संजय कुमार बबलू, ठाकुर विक्रम सिंह, मनोज सिंह उर्फ मनु, जिला वकील संघ के सहसचिव असगर इमाम, रघुनाथ झा, रवि शंकर चौधरी, जूही कुमारी और बच्चन कुमार सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता न्यायालय और न्यायार्थी के बीच महत्वपूर्ण पुल की भूमिका निभाते हैं, इसलिए प्रत्येक अधिवक्ता का दायित्व है कि वह सत्य, न्याय और संविधान की मर्यादा को सर्वोपरि रखे।

