धूमधाम से मनाया गया बिहार दिवस…रंगारंग कार्यक्रम के अलावे… चिकित्सा क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए चिकित्सकों को सम्मानित किया गया

बिहार दिवस 2025 के अवसर जिला प्रशासन द्वारा प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी मरंगा पूर्णिया में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन माननीय खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेशी, सदर विधायक श्री विजय खेमका जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा दीप प्रज्वलित एवं केक काट कर शुभारंभ किया गया।स्थानीय एवं अतिथि कलाकारों ने अपनी कला के प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरी।इस अवसर पर माननीय मंत्री महोदय द्वारा विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।इसी कड़ी में माननीय मंत्री श्री लेशी सिंह द्वारा स्वास्थ्य विभाग पूर्णिया के चिकित्सकों एवं पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में—• डॉ. तारकेश्वर कुमार, सर्जन/सीनियर रेजिडेंट, जीएमसीएच पूर्णिया को 548 ऑपरेशन करने के लिए• डॉ. सुष्मिता सौरव, स्त्री रोग विशेषज्ञ/सीनियर रेजिडेंट, जीएमसीएच पूर्णिया को 238 सी-सेक्शन प्रसव कराने के लिए• डॉ. बघेश्वर कुमार, सर्जन, एसडीएच धमदाहा को 31 सी-सेक्शन ऑपरेशन के लिए• डॉ. कंचन कुमारी, EMoC प्रशिक्षित चिकित्सक, एसडीएच बनमनखी को 27 सी-सेक्शन ऑपरेशन के लिएइसी क्रम में—• डॉ. मिथिलेश कुमार, एपीएचसी सुखसेना (बरहराकोठी)• डॉ. विकास पासवान, एपीएचसी सबदलपुर कसबा• डॉ. अजीत कुमार, सीएचसी कृत्यानंद नगरको इस वर्ष सर्वाधिक आउटडोर मरीजों के उपचार तथा टेली-कंसल्टेंसी के माध्यम से सेवाएं प्रदान करने हेतु सम्मानित किया गया।प्रबंधकीय कार्यों के लिए—• श्री आलोक कुमार, जिला अनुश्रवण & मूल्यांकन पदाधिकारी, जिला स्वास्थ्य समिति पूर्णिया को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान, फॉलो-अप एवं कम वजन वाले बच्चों के गृह भ्रमण में एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग तथा पोर्टल पर प्रविष्टि सुनिश्चित कराने हेतु!• डॉ. अनिल कुमार शर्मा, जिला सलाहकार (क्वालिटी एश्योरेंस) को स्वास्थ्य संस्थानों के एनक्यूएएस एवं लक्ष्य प्रमाणीकरण में जिले के मेंटर के रूप में उत्कृष्ट कार्य हेतु• श्री नीरज कुमार निराला, District Epidemiologist को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री दौरे के दौरान स्वास्थ्य विभाग की प्रस्तुति में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।इसके अतिरिक्त, रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें दो रक्तदाताओं—1. राहुल कुमार गुप्ता (आयु 32 वर्ष), शिक्षक, पूर्णिया सिटी,2. संजीत कुमार (आयु 33 वर्ष), निजी शिक्षक, रामबागद्वारा रक्तदान किया गया। जिला प्रशासन द्वारा उनके इस सराहनीय योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।यह कार्यक्रम जनसेवा के प्रति समर्पण, उत्कृष्ट कार्य संस्कृति एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

More From Author

26 मार्च 2026 को नालंदा और पटना यानि जन्मभूमि और कर्मभूमि में नीतीश की होगी अंतिम रैली…पूरा बिहार इस विकास पुरुष की अंतिम समृद्धि यात्रा का बनेंगे गवाह..

मॉरीशस के पीएम को बिहार आने का न्योता,मिथिला पेंटिंग व सांस्कृतिक सहयोग पर बनी सहमति बिहार दिवस समारोह में शामिल होने का आमंत्रण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:20 am, Sep 22, 2026
temperature icon 26°C
Patchy rain nearby
Humidity: 83 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 75%
Visibility: 9 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
26°/26°°C 1.26 mm 56% 3 mph 85% 1007 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0.33 mm 26% 2 mph 79% 1006 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 11% 2 mph 64% 1008 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 13% 3 mph 59% 1007 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 5% 3 mph 58% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 4% 2 mph 64% 1004 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 8% 2 mph 66% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.03 mm 19% 4 mph 71% 1004 mb 0 cm