
पूर्णिया:-22 अप्रैल(राजेश कुमार झा)जिले के सबसे महत्वपूर्ण थाना कहे जाने वाले शहर का सदर थाना में कई जगहों पर देह व्यापार के अलावे लॉटरी,जुआ जैसी कई अवैध धंधों की मंडी सजती है. हालांकि समय-समय पर पूर्णिया पुलिस इन सभी जगहों पर रेड करती रहती है.जिसका असर थोड़े दिन तो रहते है.लेकिन उसके बाद फिर धंधा चालू.पुलिस भी रेड कर अपनी खानापूर्ति से संतुष्ट होकर चैन की नींद सो जाती है और दूसरी तरफ अवैध कारोबार के संचालक और दलाल फिर से एक्टिव होकर धड़ल्ले से अपने धंधे में लग जाते है.बताते चलें कि बीते दिन सोमवार को दोपहर तकरीबन तीन बजे पूर्णिया पुलिस और जिला प्रशासन ने सदर थानाक्षेत्र के गुलाबबाग जीरो माइल एरिया में संयुक्त रेड किए.जिसका नेतृत्व सदर एसडीपीओ(01) ज्योति शंकर और तेजतर्रार एसडीएम दीक्षित श्वेतम कर रहे थे.अचानक तीन-तीन थाने की पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस बल को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई. आसपास खड़े लोग कुछ समझ पाते कि पुलिस ने पूरे एरिया को चारों तरफ से घेर कर चल रहे अवैध देह व्यापार में शामिल 23 महिला एवं पुरुष को गिरफ्तार कर लिया.जिसमें 16 महिला एवं 7 पुरुष शामिल थे.पुलिस ने 9 नाबालिग को भी मुक्त कराए. बताते चलें कि देह व्यापार का ये अवैध कारोबार वर्षों से इस जगह पर बेरोकटोक चल रहा है.पुलिस जब जागती है तब कुछ दिनों के लिए मामला शांत रहता है.उसके बाद फिर जस का तस.इस अवैध खेल का किंगपिन खलीफा भी कई दफे पुलिस के हत्थे चढ़े. लेकिन उसके बाद फिर से अपने इस अवैध कारोबार को संचालित करते है.सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खलीफा नेपाल और बंगाल की से लड़कियां लाकर शहर के विभिन्न होटलों में भेजता है.

