
पटना,डेस्क। सिवान के वीवी गिरी विश्विद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो.डॉ. मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय नई ऊंचाइयों को छुएगा। मिथला निवासी प्रख्यात लेखक,अंग्रेजी साहित्यकार एवं सामाजिक उद्यमी डॉ. बीरबल झा ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामना देते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि प्रो. मिश्रा के व्यापक शैक्षणिक अनुभव, दूरदर्शी सोच और कुशल नेतृत्व में विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।
डॉ. झा ने अपने बधाई संदेश में प्रो. मनोज कुमार मिश्रा की शैक्षणिक उपलब्धियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व दायित्वों के निर्वहन के दौरान उन्होंने जिस समर्पण,प्रतिबद्धता और कार्यकुशलता का परिचय दिया है, वह उनकी मजबूत नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि किसी विश्वविद्यालय की पहचान केवल उसके भौतिक संसाधनों या डिग्री प्रदान करने की क्षमता से नहीं होती, बल्कि वहां विकसित होने वाली ज्ञान-संस्कृति, शोध, नवाचार व शैक्षणिक उत्कृष्टता से होती है। ऐसे में प्रो. मिश्रा का अनुभव और उनकी दूरदर्शी सोच वी.वी. गिरि विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
-ज्ञान-सृजन और राष्ट्र निर्माण के केंद्र बनें विश्वविद्यालय
डॉ.झा ने कहा, “विश्वविद्यालय केवल डिग्रियां प्रदान करने वाले संस्थान नहीं होते, बल्कि वे ज्ञान-सृजन,चरित्र-निर्माण, नवाचार और राष्ट्र-निर्माण के महत्वपूर्ण केंद्र होते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में वी. वी. गिरि विश्वविद्यालय अपनी नई शैक्षणिक पहचान स्थापित करेगा और विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा शोधार्थियों के लिए बेहतर अवसरों का सृजन करेगा।”
उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रो. मिश्रा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अनुसंधान और नवाचार को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे न केवल सीवान और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलेंगे, बल्कि बिहार में उच्च शिक्षा के विकास को भी नई गति प्राप्त होगी।
-विश्वविद्यालय के लिए साबित हो सकता है उपलब्धियों का नया अध्याय
डॉ. झा ने कहा कि प्रो. मनोज कुमार मिश्रा का कार्यकाल विश्वविद्यालय के लिए प्रगति और उपलब्धियों का नया अध्याय साबित हो सकता है। उनकी शैक्षणिक दृष्टि, प्रशासनिक अनुभव और संस्थागत विकास के प्रति प्रतिबद्धता विश्वविद्यालय को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
उन्होंने नवनियुक्त कुलपति के सफल, सार्थक और उपलब्धिपूर्ण कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में वी. वी. गिरि विश्वविद्यालय शिक्षा,शोध, नवाचार और संस्थागत उत्कृष्टता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।
-ब्रिटिश लिंगुआ के संस्थापक हैं, डॉ. बीरबल झा
प्रख्यात लेखक, अंग्रेजी साहित्यकार और सामाजिक उद्यमी डॉ. बीरबल झा वर्ष 1993 में स्थापित ब्रिटिश लिंगुआ के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक हैं। संचार कौशल, अंग्रेजी भाषा प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास और रोजगारपरक कौशल के क्षेत्र में ब्रिटिश लिंगुआ ने देशभर के युवाओं के कौशल एवं व्यक्तित्व विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
















