आइए आज जानते है जनता चौक में बट्टी गिरोह और निगम की मिलीभगत का काला सच…

पूर्णिया:-20 अप्रैल(राजेश कुमार झा)आए दिन सड़क किनारे चट्टी और ठेले लगाकर अपनी जीविका चलाने वालों से बट्टी गिरोह के गुर्गों से दो-दो हाथ होते रहते है.ये बट्टी गिरोह नगर निगम क्षेत्र में चल रहे सड़क किनारे चट्टी और ठेले लगाकर अपनी जीविका चलाने वालों से नगर निगम की धमकी देकर 50 से 100 रुपए वसूलते है.बट्टी नहीं देने पर सड़क से हटाने के लिए जोर जबरदस्ती पर उतारू हो जाते है.जब इन बट्टी गिरोह के गुर्गों को ये जानकारी दी कि ये नगर निगम के विरुद्ध है और नगर निगम किसी को भी बट्टी वसूलने के लिए अधिकृत नहीं किया है.तो इन बट्टी गिरोह का कहना हुआ कि ये चट्टी और ठेले वाले तो अपने मन से कहीं भी सड़क किनारे अपनी दुकान लगाते है तो,इन्हें भी नगर निगम से इजाजत लेकर ही लगानी पड़ती है.और जब अतिक्रमण का डंडा चलने वाला होता है तो पहले ही इन लोगों को मैसेज मिल जाता है कि फलाने समय या फलाने दिन अतिक्रमण का डंडा चलने वाला है.जिससे सड़क किनारे का दुकानदार सतर्क हो जाता है.और जब अतिक्रमण चली जाती है तो ये लोग फिर अपनी जगह पकड़ लेते है.अब सवाल ये उठता है कि नगर निगम कैसे और क्यों अपनी जिम्मेदारी से अपना पल्ला झाड़ रही है. जबकि सब कुछ साफ-साफ नगर निगम के आंखों के सामने हो रहा है.इसी क्रम में बिफोरप्रिंट डिजिटल की टीम शहर के व्यस्ततम चौक जनता चौक पर इन चट्टी और ठेले वालों से बात कर इनका दर्द जानने की कोशिश की.बताते चलें कि जनता चौक से एक किलोमीटर के आसपास तकरीबन 400 से अधिक चट्टी और ठेले वाले हर दिन अपनी दुकान लगाते है.जिनसे ये बट्टी गिरोह 40 हजार रुपया हर दिन वसूलते है.जो निगम और बट्टी गिरोह के बीच बंटता है.

More From Author

देश के सबसे बड़े प्रांत के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार,सोशल मीडिया विवाद ने पकड़ा तूल

सौर ऊर्जा की वजह से शहर के इन 59 उपभोक्ताओं के जीरो बिल ने इन्हें आत्मनिर्भर बना दिया…पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:09 pm, Sep 21, 2026
temperature icon 30°C
Smoky haze
Humidity: 58 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:37 am
Sunset: 5:47 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
26°/28°°C 1.53 mm 64% 4 mph 80% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0.4 mm 34% 1 mph 83% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 9% 2 mph 69% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 14% 2 mph 59% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 8% 2 mph 59% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 4% 3 mph 60% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 5% 1 mph 67% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 16% 3 mph 68% 1006 mb 0 cm