अनंत चतुर्दशी पर कांवरिया करेंगे सोमेश्वर महादेव को जलाभिषेक, बेलवा घाट से जल भरकर करेंगे भोले नाथ को अर्पित तीन दिनों तक चलेगा सिलसिला

मोतिहारी, 3 सितम्बर (ऊषा मिश्रा) पूर्वी चंपारण के अरेराज में स्थित  प्रख्यात सोमेश्वर महादेव मंदिर में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर जलाभिषेक के लिए बेलवा घाट से हजारों कांवरियों ने जलबोझी करना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने कांवरियों की सुविधा के लिए शिविर और रोशनी की व्यवस्था की है। बागमती और लालबकेया नदी के जल से अनंत चतुर्दशी के अवसर पर अरेराज स्थित सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए मंगलवार से ही बेलवा घाट स्थित बागमती एवं लालबकेया नदी के संगम पर कांवरियों के भीड़ का सिलसिला शुरू हो गया।

प्रथम दिन हजारों कांवरियों ने बेलवा घाट पर जलबोझी किया। बेलवा घाट सहित आसपास का इलाका बोल बम के जयकारे से गुंजायमान हो रहा है। जल भरने के लिए बड़ी संख्या में शिवहर एवं पूर्वी चंपारण के अलावा पड़ोसी जिलों एवं नेपाल से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रशासन द्वारा वाहन कांवरियों की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन द्वारा बेलवा घाट पर कांवरिया शिविर का निर्माण कराया गया है।जल भरने का सिलसिला दिन रात चलता रहता है। प्रशासन द्वारा जलबोझी स्थल पर रोशनी के लिए जेनरेटर लगाया गया है। बागमती एवं लालबकेया नदी के संगम घाट पर जलबोझी करने के लिए महिला पुरूष कांवरिया एवं श्रद्धालु पहुंच रहें हैं। वहां मेला भी लगा है। सुरक्षा एवं विधि संधारण के लिए दंडाधिकारी व पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं बेलवा घाट पर नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। जहां अलग-अलग पाली में अधिकारी प्रतिनियुक्त हैं। मालूम हो कि अनंत चतुर्दशी के अवसर पर अरेराज स्थित सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए कांवरिया बेलवा एवं देवापुर संगम घाट पर जल भरते हैं। जलबोझी करने का सिलसिला लगातार चार दिनों तक चलता है। इस वर्ष अनंत चतुर्दशी 6 सितम्बर को है,और कांवरिया जलबोझी का काम शुरू कर दिए है। बुधवार से जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। जो लगातार तीन दिनों तक चलेगा। महाण्डलेश्वर व सोमेश्वर पीठाधीश्वर स्वामी रविशंकर गिरि जी महाराज ने बताया कि अनन्त चतुर्दशी को लेकर बाबा का मंदिर सज धज कर तैयार है। मंदिर परिसर सहित अन्य स्थानों पर दोदर्जन से भी अधिक की संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। मंगलवार की देर शाम एसडीओ व एसडीपीओ ने मंदिर की तैयारियों का जायजा लिया है।

More From Author

डी.के.कालेज की प्रथम महिला प्राचार्य प्रो.वीणा ने किया पदभार ग्रहण…पदभार ग्रहण को लेकर जारी अटकलों पर लगी विराम…शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ ने नई प्राचार्य का किया अभिनंदन..

बिहार बंद…बिहार बंद…मां तो मां होती है..राजद कांग्रेस की अभद्र टिप्पणी से शर्मसार हुआ बिहार…पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:05 pm, Aug 9, 2026
temperature icon 32°C
Patchy rain nearby
Humidity: 61 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 87%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:30 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.01 mm 8% 8 mph 66% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.01 mm 13% 8 mph 72% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0.17 mm 23% 13 mph 67% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0.15 mm 18% 17 mph 64% 1003 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
28°/30°°C 0.57 mm 32% 13 mph 74% 1001 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 9% 10 mph 69% 999 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 10% 8 mph 72% 1001 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 16% 8 mph 74% 1002 mb 0 cm