अब अफसर होंगे आमजन के सामने, सोमवार-शुक्रवार खुला रहेगा संवाद का दरबार

पटना, 19 जनवरी (पटना डेस्क) बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के तहत सातवें निश्चय “सबका सम्मान – जीवन आसान (Ease of Living)” को जमीन पर उतारने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार के निर्देशों के आलोक में राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील और जवाबदेह बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

इसी क्रम में जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि विभागीय पदाधिकारी नियमित रूप से आमजन से संवाद स्थापित करें, ताकि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान हो सके। निर्देशों के अनुपालन में विभाग के सभी मुख्य अभियंता (यांत्रिक सहित), अधीक्षण अभियंता और कार्यपालक अभियंता प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को अपने-अपने कार्यालयों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।इन निर्धारित दिनों में ग्राम पंचायत से लेकर थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल, जिला, प्रमंडल और राज्य स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में नागरिक सीधे संबंधित पदाधिकारियों से मिलकर अपनी शिकायतें और समस्याएं रख सकेंगे। प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।निर्देशों के अनुसार सभी पदाधिकारी आमजन से सम्मानपूर्वक, संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व के साथ संवाद करेंगे तथा समस्याओं को गंभीरता से सुनेंगे।

यदि किसी अपरिहार्य कारणवश अधिकारी उपस्थित नहीं हो पाते हैं, तो उनके द्वारा अधिकृत प्रतिनिधि नागरिकों से मुलाकात करेंगे।जल संसाधन विभाग द्वारा यह पहल सुशासन, पारदर्शिता और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे आम लोगों का विश्वास और मजबूत होगा।

More From Author

पूर्वी लिंक नहर बनी किसानों की जीवनरेखा, सिंचाई क्रांति से बदलेगा सोन कमाण्ड क्षेत्र

बक्सर के किरनी गाँव में स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार: आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटो किया सड़क जाम, एसपी के आश्वासन पर हटा जाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:39 am, May 9, 2026
temperature icon 23°C
Mist
Humidity: 83 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:08 am
Sunset: 6:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 10 mph 39% 1009 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 24% 1006 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 21% 1003 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
32°/37°°C 0.13 mm 33% 11 mph 29% 1003 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 40% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.09 mm 33% 5 mph 44% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.08 mm 67% 8 mph 48% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.01 mm 29% 16 mph 47% 1009 mb 0 cm