समस्तीपुर, 28 सितंबर (मोहम्मद जमशेद) ताजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे आहर गांव में ढाई वर्षीय मोहम्मद अरीब की गोली मारकर हत्या को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक हत्यारा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस मामले में पुलिस की निष्क्रियता पर परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है।

मंगलवार देर रात बदमाशों ने मासूम को गोली मार दी थी और फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय विधायक पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, लेकिन हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ताजपुर क्षेत्र में अपराधियों का आतंक बढ़ता जा रहा है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो सड़क जाम कर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

