आइसा– आरवाईए ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया पुतला दहन; विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मियों की बर्खास्तगी वापस हो और नियमतिकरण हो–आइसा आरवाईए

पटना, 14 सितम्बर (राजेश झा) 7480 विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मियों को बर्खास्त किए जाने के खिलाफ तथा उनकी बहाली एवं नियमितीकरण करने की मांग के समर्थन में आइसा आरवाईए ने पटना के आयकर गोलंबर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।सैकड़ों की संख्या में आइसा–आरवाईए के कार्यकर्ताओं ने एम एल ए फ्लैट कैंपस से मार्च निकालते हुए आयकर गोलंबर तक गए एवं वहां पुतला दहन किया।


आइसा राज्य सह सचिव कुमार दिव्यम ने कहा कि भाजपा जदयू की सरकार छात्र युवा विरोधी है। एक तरफ नौकरी देने का नाटक कर रही है और दूसरी तरफ नौकरी छीन रही है और छात्रों पर लाठी बरसा रही है। नौकरी देने वाली नहीं, नौकरी छीनने वाली सरकार बन गई है। पांच सूत्री प्रमुख मांगों में 60 वर्ष तक सेवा नियमित करने, स्थायी नियुक्ति हेतु प्रतिवर्ष 5 अंक की अधिमानता देने, मानदेय में वृद्धि करने, पूर्व के समझौते को लागू करने, ESIC की सुविधा उपलब्ध कराने एवं EPF में की गयी कटौती के बराबर सरकारी अंशदान जमा करने की मांग शामिल है।
आरवाईए राज्य सह सचिव विनय कुमार ने कहा कि बिहार सरकार युवाओं पर बर्बर लाठीचार्ज कर रही है।नियमितिकरण करने की जगह बर्खास्तगी कर रही है।बिहार के युवाओं के साथ दुश्मनी वाला व्यवहार कर रही है।भाजपा जदयू के नेता आंदोलनकारियों से मिल भी नहीं रहे हैं।सरकार के खिलाफ यही युवा बदलाव के वाहक बनेंगे।
आइस राज्य सह सचिव कुमार दिव्यम, आशीष साह। आरवाईए राज्य सह सचिव विनय कुमार आइसा नेता नीतीश कुमार, विकाश रंजन, आदर्श कुमार, आरवाईए राज्य अध्यक्ष मिथलेश कुमार, श्रवण कुमार, अभिषेक सिंह, अविनाश यादव, मनोज पासवान, रनविजय, रोहित, देवशंकर आर्या,दीपक, विष्णु, अमित, आनंद अमरजीत सहित सैकड़ों बर्खास्त कर्मी एवं आइसा कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

More From Author

मोतिहारी में दिव्यांशु भारद्वाज का जन संवाद कार्यक्रम, विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान

रोसड़ा में हिंदी दिवस पर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:50 pm, Mar 23, 2026
temperature icon 29°C
Mist
Humidity: 45 %
Pressure: 1012 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 25%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:51 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 6 mph 20% 1008 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
29°/33°°C 0 mm 0% 4 mph 22% 1008 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 3 mph 29% 1009 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 32% 1009 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0.02 mm 42% 6 mph 36% 1008 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
24°/29°°C 0 mm 0% 3 mph 33% 1010 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 0% 5 mph 24% 1010 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 0% 9 mph 19% 1006 mb 0 cm