आईटीआई बक्सर में Alumni का महाकुंभ, अनुभवों से सजी प्रेरणा की नई इबारत

बक्सर, 10 जनवरी (विक्रांत) स्थानीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (गवर्नमेंट आईटीआई), बक्सर में शनिवार को Alumni मीट का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के विभिन्न सत्रों के पूर्व छात्र बड़ी संख्या में शामिल हुए और अपने पुराने संस्थान से जुड़कर भावनात्मक पल साझा किए।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस दौरान संस्थान के प्राचार्य मो० मसूद रशीद, उप-प्राचार्य, विशिष्ट अतिथि श्री भावेश जी सहित सभी Alumni का संस्थान परिवार द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मंच से पूर्व छात्रों ने अपने संघर्ष, सफलता और कार्यानुभव साझा करते हुए वर्तमान प्रशिक्षुओं को करियर निर्माण के महत्वपूर्ण गुर बताए।वक्ताओं ने कहा कि Alumni किसी भी शैक्षणिक संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। उनकी उपलब्धियां न केवल संस्थान की पहचान बनती हैं, बल्कि वर्तमान प्रशिक्षणार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती हैं। Alumni मीट का मुख्य उद्देश्य पूर्व छात्रों और संस्थान के बीच संबंधों को और अधिक सशक्त करना तथा भावी योजनाओं में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना है।

पूर्व छात्रों ने संस्थान में बिताए गए सुनहरे दिनों को याद करते हुए कहा कि आईटीआई बक्सर ने उन्हें तकनीकी दक्षता के साथ आत्मविश्वास भी दिया। उन्होंने भविष्य में संस्थान के विकास, प्लेसमेंट एवं प्रशिक्षण गुणवत्ता बढ़ाने में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य मो० मसूद रशीद ने सभी अतिथियों, Alumni सदस्यों, अनुदेशकों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व छात्रों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।

More From Author

नियोजित शिक्षकों की प्रोन्नति को लेकर बीडीओ से मिला शिक्षक संघ, आदेश का मिला आश्वासन

लालू परिवार में फिर सियासी भूचाल, रोहिणी के पोस्ट से तेजस्वी पर परोक्ष वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:41 pm, Mar 24, 2026
temperature icon 32°C
Mist
Humidity: 36 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:50 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 0% 11 mph 18% 1004 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
30°/34°°C 0 mm 0% 9 mph 21% 1005 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 7 mph 24% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/26°°C 0 mm 0% 4 mph 34% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 4 mph 46% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
23°/29°°C 0 mm 0% 3 mph 36% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/36°°C 0 mm 0% 6 mph 18% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 11 mph 11% 1006 mb 0 cm