नियोजित शिक्षकों की प्रोन्नति को लेकर बीडीओ से मिला शिक्षक संघ, आदेश का मिला आश्वासन

समस्तीपुर, 10 जनवरी (समस्तीपुर डेस्क) बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शब्बीर आलम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने ताजपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान संघ की ओर से बीडीओ को गुलदस्ता भेंट कर नए साल की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही नियोजित शिक्षकों की लंबे समय से लंबित कलबद्ध प्रोन्नति से संबंधित आदेश निर्गत करने का औपचारिक अनुरोध किया गया।

प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शब्बीर आलम ने कहा कि प्रोन्नति नहीं होने से शिक्षकों में भारी निराशा है और इसका सीधा असर शैक्षणिक माहौल पर पड़ रहा है। इस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द ही संबंधित पत्र निर्गत करने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में अबू फखरुद्दीन, अब्दुल कयूम, मुजफ्फर, एकराम सदरी, राजीव कुमार, जीवछ कुमार और शिव शंकर राय शामिल थे। बीडीओ के आश्वासन के बाद शिक्षकों में उम्मीद जगी है।

More From Author

टाटा मोटर्स से लेकर नामी कंपनियों तक सीधी नौकरी का मौका, बक्सर में लगेगा अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

आईटीआई बक्सर में Alumni का महाकुंभ, अनुभवों से सजी प्रेरणा की नई इबारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:25 pm, May 9, 2026
temperature icon 32°C
Mist
Humidity: 49 %
Pressure: 1005 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 25%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:08 am
Sunset: 6:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0.12 mm 33% 8 mph 34% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0.52 mm 90% 11 mph 39% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 8 mph 46% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 9 mph 51% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 14 mph 44% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 0% 15 mph 31% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 11 mph 24% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 10 mph 23% 1003 mb 0 cm