आजीवन कारावास के खिलाफ सड़कों पर उतरा माले-आरवाईए, डुमरांव में गूंजे सरकार विरोधी नारे

बक्सर, 16 फरवरी (विक्रांत) भाकपा (माले) और आर वाई ए के संयुक्त बैनर तले सोमवार को डुमरांव में राज्यस्तरीय आह्वान पर जोरदार प्रतिवाद जुलूस निकाला गया। यह जुलूस आरवाईए के राज्य अध्यक्ष का. जितेंद्र पासवान समेत दो साथियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के विरोध में आयोजित किया गया था।

जुलूस डुमरांव बाजार से शुरू होकर शहीद स्मारक होते हुए नया थाना के समक्ष पहुंचा, जहां सभा में तब्दील हो गया। प्रदर्शनकारियों ने “कामरेड जितेंद्र पासवान को न्याय दो”, “फर्जी मुकदमे में आजीवन कारावास क्यों—सरकार जवाब दो”, “विपक्ष की आवाज दबाने की साजिश नहीं चलेगी” जैसे गगनभेदी नारे लगाए।उल्लेखनीय है कि गोपालगंज जिला कोर्ट ने माले राज्य कमिटी सदस्य व आरवाईए राज्य अध्यक्ष का. जितेंद्र पासवान तथा का. श्रीराम कुशवाहा (भोरे, कोरेयां) को हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

इस मामले में पांच अन्य लोग पहले से ही उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।सभा को संबोधित करते हुए पार्टी जिला सचिव नवीन कुमार ने आरोप लगाया कि पूरा मामला राजनीतिक प्रतिशोध का परिणाम है। उन्होंने कहा कि 2020 के भोरे विधानसभा चुनाव में मामूली मतों से हार के बाद विपक्षी नेता को सुनियोजित साजिश के तहत फंसाया गया। उन्होंने इसे “विपक्ष को खत्म करने की कोशिश” बताया।

जुलूस को डुमरांव सचिव धर्मेंद्र सिंह यादव, आरवाईए जिला संयोजक राजदेव सिंह, खेग्रामस नेता ललन राम और महिला नेत्री पूजा यादव समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और न्याय की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया गया।

More From Author

NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त, एसएसपी पटना को नोटिसआठ सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट, 22 अप्रैल को अगली सुनवाई

राशि का सदुपयोग कर अपना बेहतर व्यापार शुरू करें…सरकार आपको 2 लाख रूपये और देंगी…01 लाख 32 हजार महिलाओं को मिली राशि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:24 am, Apr 11, 2026
temperature icon 24°C
Mist
Humidity: 39 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 0%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:31 am
Sunset: 6:10 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 0% 7 mph 29% 1008 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 8 mph 24% 1008 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
27°/33°°C 0 mm 0% 13 mph 16% 1010 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 17 mph 10% 1008 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 19 mph 7% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
33°/38°°C 0 mm 0% 14 mph 9% 1003 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 0% 8 mph 15% 1005 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 0% 6 mph 20% 1005 mb 0 cm