कर्मचारियों की हुंकार से गूंजा महादेव चौक, समस्याओं के समाधान को बनी रणनीति

समस्तीपुर, 15 फरवरी (समस्तीपुर डेस्क) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ, प्रखंड इकाई समस्तीपुर की ओर से महादेव चौक, कोरबाद्धा स्थित कार्यालय में एक अहम अनौपचारिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल अध्यक्ष श्री जवाहर लाल राम ने की। बैठक की शुरुआत संगठन की मजबूती और कर्मचारियों की एकजुटता के संकल्प के साथ हुई।

बैठक में जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों में कार्यरत अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारियों की लंबित समस्याओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। पिछले बैठक की समीक्षा करते हुए समाधान की दिशा में ठोस पहल करने पर बल दिया गया। कर्मचारियों ने वेतन विसंगति, पदस्थापन, प्रोन्नति और विभागीय उत्पीड़न जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

अनुमंडल सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने प्रखंड अध्यक्ष उमेश रजक को आश्वस्त किया कि प्रखंड से प्राप्त सभी समस्याओं को विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखकर हरसंभव समाधान कराया जाएगा।बैठक में प्रखंड सचिव विश्वनाथ राम, खजांची कृष्णाकांत पासवान, अनुमंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मण राम, दिलीप कुमार राम, बिरजू राम, जिला मंत्री नरेश रजक सहित कई कर्मचारियों ने अपनी बात रखी। बैठक में संगठन की मजबूती और अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया।

More From Author

किडजी के वार्षिक उत्सव में नन्हे कदमों ने मचाई धूम, तालियों से गूंजा कर्पूरी सभागार

मोतीपुर बाईपास में ‘घोटाले’ की बू: घटिया सामग्री से बन रही सड़क, एफआईआर की उठी मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:23 am, Aug 6, 2026
temperature icon 27°C
Overcast
Humidity: 85 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:18 am
Sunset: 6:32 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0.03 mm 25% 5 mph 82% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0.18 mm 23% 5 mph 68% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0.22 mm 22% 1 mph 55% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0.31 mm 25% 3 mph 55% 997 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0.79 mm 45% 2 mph 65% 999 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0.23 mm 30% 5 mph 71% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.25 mm 28% 5 mph 75% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.18 mm 24% 6 mph 79% 998 mb 0 cm