आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, प्लेइंग-11 में हो सकते हैं बड़े बदलाव

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (अशोक “अश्क”) एशिया कप 2025 के सुपर-चार चरण में आज (21 सितंबर) भारत और पाकिस्तान के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस महामुकाबले पर टिकी हुई हैं, जहां दोनों टीमों की प्लेइंग-11 को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।
यह टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरी भिड़ंत है। पिछली बार 14 सितंबर को जब दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं, तो सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को सात विकेट से करारी शिकस्त दी थी। उस जीत से उत्साहित भारतीय टीम एक बार फिर जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

भारतीय टीम में हो सकते हैं दो बदलाव
भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में कुछ अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ओमान के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को आराम दिया गया था। अब इस अहम मुकाबले में दोनों की वापसी तय मानी जा रही है। ऐसे में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को बाहर बैठना पड़ सकता है।
इसके अलावा, जितेश शर्मा और रिंकू सिंह के भी इस मैच में शामिल होने की संभावना कम है। टीम इंडिया चार स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों, दो ऑलराउंडर्स, एक विकेटकीपर, एक स्पिन ऑलराउंडर, दो विशेषज्ञ स्पिनर्स और एक तेज गेंदबाज के साथ मैदान में उतर सकती है।

पाकिस्तान की टीम भी तैयार
भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान ने ओमान के खिलाफ दो बदलाव किए थे। टीम में हारिस रऊफ और खुशदिल शाह को शामिल किया गया, जबकि सुफियान मुकीम और फहीम अशरफ को बाहर किया गया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तानी टीम आज उन्हीं खिलाड़ियों के साथ उतरती है या कुछ और बदलाव करती है।

सांख्यिकी और रिकॉर्ड्स पर नजर
भारत का पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड शानदार रहा है। अब तक दोनों के बीच खेले गए 14 मुकाबलों में भारत ने 11 में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 3 मैच ही जीत सका है।
संजू सैमसन के पास इस मैच में इतिहास रचने का मौका है। अगर वह 83 रन बनाते हैं, तो वे टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन पूरे करने वाले 12वें भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। वहीं, हार्दिक पंड्या को 100 टी20 इंटरनेशनल विकेट पूरा करने के लिए सिर्फ 4 विकेट की जरूरत है।

भारत की संभावित प्लेइंग-11:
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11:
साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, फखर जमां, सलमान अली आगा (कप्तान), हसन नवाज, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह आफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
अब देखना यह होगा कि दुबई की गर्मी में कौन सी टीम बाजी मारती है टीम इंडिया या फिर पाकिस्तान।

More From Author

एशिया कप 2025: बांग्लादेश ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया, फाइनल की ओर बड़ा कदम

प्रधानमंत्री मोदी का आज राष्ट्र को संबोधन: बड़ी घोषणाओं की अटकलें तेज, सस्ती होंगी कई जरूरी चीजें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:15 am, Mar 24, 2026
temperature icon 23°C
Mist
Humidity: 69 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:50 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 0% 5 mph 38% 1009 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
26°/30°°C 0.02 mm 56% 4 mph 31% 1011 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 0% 8 mph 25% 1010 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 0% 12 mph 20% 1006 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 10 mph 20% 1005 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 0% 6 mph 25% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
23°/25°°C 0 mm 0% 5 mph 43% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 0% 6 mph 59% 1007 mb 0 cm