‘सूर्य’ की चमक से चमका भारत, टी20 वर्ल्ड कप जीतते ही बरसा 131 करोड़ का इनाम

पटना, 10 मार्च (सेंट्रल डेस्क) भारतीय क्रिकेट ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा साबित कर दिया।इस जीत के साथ भारत टी20 वर्ल्ड कप को तीन बार जीतने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इतना ही नहीं, भारतीय टीम इस टूर्नामेंट का खिताब सफलतापूर्वक डिफेंड करने वाली भी पहली टीम बन गई है।

टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ के लिए 131 करोड़ रुपये के विशाल कैश इनाम की घोषणा कर दी है।बीसीसीआई ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि यह भारतीय क्रिकेट इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि है। बोर्ड ने खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद जताई है।

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि 131 करोड़ रुपये की यह राशि विजेता टीम, कोचिंग स्टाफ, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं के बीच बांटी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अब तक भारतीय खिलाड़ियों के लिए घोषित सबसे बड़ी इनामी राशि है।गौरतलब है कि यह रकम आईसीसी की ओर से मिलने वाली लगभग 27.48 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि से अलग है। इससे पहले 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बीसीसीआई ने टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपये का इनाम दिया था, जबकि इस बार इनामी राशि में 6 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

More From Author

चैत्र नवरात्र की तैयारी तेज,ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर में भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर न्यास समिति के साथ बैठक

समस्तीपुर में शिक्षा का नया अध्याय, डीएम ने दो मॉडल स्कूलों का किया भव्य उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:49 am, Aug 7, 2026
temperature icon 33°C
Patchy rain nearby
Humidity: 56 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 13 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:19 am
Sunset: 6:31 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
11:00 am
temperature icon
34°/34°°C 0 mm 10% 12 mph 52% 998 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0 mm 7% 11 mph 54% 997 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 6% 9 mph 59% 997 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0.01 mm 12% 11 mph 66% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.01 mm 12% 11 mph 73% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 12% 10 mph 79% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 9% 14 mph 71% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.03 mm 11% 15 mph 54% 1001 mb 0 cm