चैत्र नवरात्र की तैयारी तेज,ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर में भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर न्यास समिति के साथ बैठक

गोपालगंज, निज संवाददाता। 19 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र पर्व को लेकर थावे ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को समाहरणालय सभा कक्ष में डीएम पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में श्री श्री मां दुर्गा मंदिर न्याय समिति,थावे के एक साथ प्रशासन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक में नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर में विधि-व्यवस्था,भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएम ने उपस्थित अधिकारियों और न्याय समिति के सदस्यों को निर्देश दिया कि नवरात्र के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते की जाएं। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि मंदिर परिसर में दुकानदारों द्वारा अगरबत्ती की बिक्री नहीं की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी दुकानदार प्रसाद के साथ अगरबत्ती की बिक्री नहीं करेंगे। यदि कोई दुकानदार इस नियम का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। भीड़ नियंत्रण व व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह भी निर्णय लिया गया कि मंदिर के अंदर केवल दो पंडित ही पूजा-अर्चना के लिए रहेंगे। अन्य सभी पंडित मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर परिसर में ही रहेंगे,ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू रूप से बनी रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।डीएम ने कहा कि चैत्र नवरात्र के दौरान थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया,ताकि नवरात्र पर्व शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। बैठक में सामान्य शाखा प्रभारी अजय कुमार सहित श्री श्री मां दुर्गा मंदिर न्याय समिति के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More From Author

एलपीजी पर सख्ती: जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ने लगाया ESMA, अस्पताल-स्कूल को मिलेगी प्राथमिकता

‘सूर्य’ की चमक से चमका भारत, टी20 वर्ल्ड कप जीतते ही बरसा 131 करोड़ का इनाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:29 am, Jun 21, 2026
temperature icon 32°C
Mist
Humidity: 71 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 75%
Visibility: 4 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 1% 6 mph 20% 999 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
45°/45°°C 0 mm 1% 8 mph 17% 996 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
43°/45°°C 0 mm 1% 7 mph 16% 995 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
37°/42°°C 0 mm 1% 12 mph 28% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 9 mph 48% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 3% 9 mph 56% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
37°/41°°C 0 mm 1% 6 mph 34% 1001 mb 0 cm