एलपीजी पर सख्ती: जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ने लगाया ESMA, अस्पताल-स्कूल को मिलेगी प्राथमिकता

पटना, 10 मार्च (अविनाश कुमार) भारत में एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी पर लगाम कसने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने घरेलू गैस की आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) लागू कर दिया है।सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस फैसले का मुख्य उद्देश्य घरेलू उपयोग के लिए एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना और बाजार में कृत्रिम संकट पैदा करने वाली गतिविधियों पर रोक लगाना है।

पिछले कुछ महीनों में गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और काले बाजारी की शिकायतों में बढ़ोतरी देखी गई थी, जिसके बाद सरकार ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया।ESMA लागू होने के बाद प्राथमिक क्षेत्रों को एलपीजी और अन्य ईंधन की सप्लाई में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। इसका मतलब है कि अस्पताल, स्कूल, सरकारी संस्थान और अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़े संस्थानों को गैस की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।सरकार का कहना है कि इस कानून के लागू होने से जरूरी सेवाओं की आपूर्ति बाधित नहीं होगी और आम जनता को राहत मिलेगी।

दरअसल, ESMA एक ऐसा कानून है जो जीवन से जुड़ी आवश्यक सेवाओं को लगातार जारी रखने के लिए बनाया गया है। इसके तहत स्वास्थ्य सेवाएं, सार्वजनिक परिवहन और अन्य जरूरी सुविधाओं की आपूर्ति बनाए रखने के लिए कड़े प्रावधान किए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की बाधा से आम लोगों को परेशानी न हो।

More From Author

राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सस्पेंस: ओवैसी की पार्टी बनी किंगमेकर, तेजस्वी के सामने रखी बड़ी शर्त

चैत्र नवरात्र की तैयारी तेज,ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर में भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर न्यास समिति के साथ बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:43 pm, May 6, 2026
temperature icon 30°C
Mist
Humidity: 62 %
Pressure: 1005 mb
Wind: 12 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 25%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:10 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 pm
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 0% 13 mph 19% 1001 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 0% 7 mph 24% 1004 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 9 mph 51% 1004 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 0% 10 mph 63% 1004 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/32°°C 0 mm 0% 9 mph 53% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 7 mph 32% 1007 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 5 mph 20% 1004 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 8 mph 17% 1002 mb 0 cm