समस्तीपुर में शिक्षा का नया अध्याय, डीएम ने दो मॉडल स्कूलों का किया भव्य उद्घाटन

समस्तीपुर, 10 मार्च (हर्षिता “अश्क”) जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत मंगलवार को देखने को मिली, जब जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने दो विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किए जाने के बाद उनका विधिवत उद्घाटन किया। आज 10 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय, दौलतपुर तथा उर्दू एवं प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति, बेगमपुर वार्ड संख्या–13 में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने फीता काटकर इन विकसित विद्यालयों का लोकार्पण किया।

इन विद्यालयों का विकास ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) फ्रंटियर बेसिन, देहरादून द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत किया गया है। इस पहल के माध्यम से विद्यालयों में शैक्षणिक और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया गया है, जिससे बच्चों को बेहतर और आधुनिक शिक्षण वातावरण उपलब्ध हो सके।उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने विद्यालय परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा-कक्षों, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता सुविधाओं तथा अन्य शैक्षणिक संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने और बच्चों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई-लिखाई और विद्यालय में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन में रहने और जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।जिलाधिकारी ने कहा कि कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत किए जा रहे इस प्रकार के प्रयास शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलता है और उनके सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि सरकार और विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे।इस अवसर पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उत्सव का माहौल देखने को मिला।

More From Author

‘सूर्य’ की चमक से चमका भारत, टी20 वर्ल्ड कप जीतते ही बरसा 131 करोड़ का इनाम

डुमरांव में गूंजे युद्ध विरोधी नारे: माले कार्यकर्ताओं ने निकाला शांति मार्च, ट्रंप-नेतन्याहू का फूंका पुतला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:06 pm, Sep 21, 2026
temperature icon 30°C
Smoky haze
Humidity: 58 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:37 am
Sunset: 5:47 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
26°/28°°C 1.53 mm 64% 4 mph 80% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0.4 mm 34% 1 mph 83% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 9% 2 mph 69% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 14% 2 mph 59% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 8% 2 mph 59% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 4% 3 mph 60% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 5% 1 mph 67% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 16% 3 mph 68% 1006 mb 0 cm