बीएयू क्रिकेट लीग 2026 का धमाकेदार आगाज़, कुलपति के मार्गदर्शन में छाया खेल उत्साह

बक्सर, 21 फरवरी (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के प्रांगण में बीएयू क्रिकेट लीग 2026 का रंगारंग शुभारंभ हुआ। माननीय कुलपति डॉ॰ डी.आर. सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस बहुप्रतीक्षित प्रतियोगिता का उद्घाटन निदेशक, छात्र-कल्याण डॉ॰ श्वेता शाम्भवी ने किया। 21 से 27 फरवरी 2026 तक चलने वाली इस लीग में पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों की टीमें भाग ले रही हैं।

उद्घाटन अवसर पर डॉ॰ श्वेता शाम्भवी ने स्वयं बैटिंग कर प्रतियोगिता का विधिवत आगाज़ किया और खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन व उत्कृष्ट प्रदर्शन की शपथ दिलाई। उन्होंने प्रतिभागियों को निष्ठा एवं समर्पण के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, निदेशकगण, कुलसचिव, नियंत्रक, प्राचार्य, जनसंपर्क पदाधिकारी व अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

पहले दिन महिला वर्ग में कृषि जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, सबौर की यूजी टीम ने बिहार कृषि महाविद्यालय, सबौर की यूजी टीम को हराकर जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग में विश्वविद्यालय प्रशासनिक टीम ने बिहार कृषि महाविद्यालय, सबौर की पीजी टीम को मात दी। तीसरे मुकाबले में बिहार कृषि महाविद्यालय, सबौर यूजी टीम विजयी रही।

प्रतियोगिता के अगले मुकाबलों को लेकर परिसर में उत्साह चरम पर है, जहां खेल प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का रोमांचक संगम देखने को मिल रहा है।

More From Author

राहुल के खिलाफ सड़कों पर उतरी भाजपा, पुतला दहन से गरमाई समस्तीपुर की सियासत

मुजफ्फरपुर में जन्मे कनीष्क नारायण बने ब्रिटेन की राजनीति का उभरता चेहरा,23 साल बाद लौटे बिहार हुआ भव्य स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:08 pm, Sep 21, 2026
temperature icon 30°C
Smoky haze
Humidity: 58 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:37 am
Sunset: 5:47 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
26°/28°°C 1.53 mm 64% 4 mph 80% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0.4 mm 34% 1 mph 83% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 9% 2 mph 69% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 14% 2 mph 59% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 8% 2 mph 59% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 4% 3 mph 60% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 5% 1 mph 67% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 16% 3 mph 68% 1006 mb 0 cm