
समस्तीपुर, 22 फरवरी (समस्तीपुर डेस्क) जिले में स्थित होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की 26वीं पुण्यतिथि स्कूल प्रांगण में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनायी गई। कार्यक्रम की शुरुआत समाधि स्थल एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर गणेश संस्था की सह-संस्थापिका विभा देवी, प्रबंध निदेशक डॉ. धर्मांश रंजन, प्राचार्य अमृत रंजन, सह-निदेशक आकर्ष रंजन तथा संस्थापक के अनुज सुजीत कुमार सहित चारों शाखाओं के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।शांति सभा में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया।

संगीत शिक्षक अभय मोहन झा और सुश्री सुमन कुमारी ने निर्गुण शांति-संगीत प्रस्तुत कर वातावरण को भाव-विभोर कर दिया, तबला पर राहुल पाठक ने संगति दी।डॉ. धर्मांश रंजन ने कहा कि रति रंजन प्रसाद ने शिक्षा को सेवा और राष्ट्रनिर्माण का माध्यम माना। मात्र 13 वर्षों में उन्होंने संस्थान को अनुशासन, संस्कार और गुणवत्ता की पहचान दिलाई। सभा का समापन पूर्व प्राचार्य डॉ. एस. के. अहमद के आभार ज्ञापन के साथ हुआ।

