आधी रात का मौत बनकर दौड़ा ट्रक: सासाराम में स्कूल बस से टक्कर, दो शिक्षकों की दर्दनाक मौत

पटना, 17 फरवरी (अविनाश कुमार) बिहार के सासाराम से एक हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आई है। रोहतास जिले के परसथुआं थाना क्षेत्र में आरा-मोहनिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात करीब एक बजे स्कूल बस और ट्रक के बीच भीषण आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार बच्चों में अफरातफरी मच गई।

मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी बीपीएससी शिक्षक पुनीत कुमार सिंह और कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के भैंसहर गांव निवासी संजय कुमार राय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार चैनपुर स्थित मध्य विद्यालय बढोना से करीब 50 छात्र-छात्राएं, शिक्षक और स्टाफ पटना शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे थे।टक्कर इतनी तेज थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में करीब एक दर्जन बच्चे घायल हुए हैं, जबकि शिक्षक विपिन पांडे, सियानंद पटेल, लोरी सिंह और ललिता कुमारी समेत कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं।

सभी घायलों का इलाज सासाराम सदर अस्पताल में जारी है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

More From Author

मैट्रिक परिक्षा में रही चाक-चौबंद सुरक्षा..जिले के 60 परीक्षा केंद्रों में चल रही मैट्रिक परीक्षा में 651 परीक्षार्थी अनुपस्थित, 35375 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा…बी0 बी0 एम हाईस्कूल में सबसे अधिक 1111 परीक्षार्थी हुए शामिल…बोले सवाल अच्छे थे

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका: समस्तीपुर में 18 फरवरी को मेगा जॉब कैम्प, 32 हजार तक सैलरी का अवसर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:14 am, Apr 9, 2026
temperature icon 26°C
Mist
Humidity: 61 %
Pressure: 1012 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 50%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:33 am
Sunset: 6:10 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
11:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 7 mph 21% 1010 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0 mm 0% 14 mph 14% 1007 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
28°/33°°C 0 mm 0% 10 mph 18% 1007 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 0% 8 mph 23% 1010 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
23°/25°°C 0 mm 0% 8 mph 26% 1009 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 6 mph 29% 1009 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
23°/30°°C 0 mm 0% 8 mph 23% 1011 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 15 mph 13% 1011 mb 0 cm