पटना, 12 दिसम्बर (सेंट्रल डेस्क) आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाटलिपुत्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के विकास पदाधिकारी भवेश कुमार सिंह के आधा दर्जन ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति (डीए) के मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक,भवेश सिंह पर 60.68% अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप है। इसके बाद ईओयू की टीम ने पटना,बिहटा और गोपालगंज स्थित कुल 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है।

- जिन स्थानों पर छापेमारी चल रही है वह निम्न है।
पटना का आवास
बिहटा स्थित पैतृक घर
गोपालगंज का आवास
बैंक कार्यालय
पेट्रोल पंप (भावना पेट्रोलियम)
राइस मिल सहित
अन्य संबंधित ठिकाने है।
गोपालगंज के भावना पेट्रोलियम पर कार्रवाई को लेकर मालिक राजेश सिंह ने इसे “चुनावी साजिश” बताया है। वहीं EOU टीम के अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं और छापेमारी अभी भी जारी है। जैसे-जैसे छापेमारी आगे बढ़ेगी,और भी खुलासे सामने आने की संभावना है। वैसे टीम ने उनके पटना स्तिथ घर से टीम ने 40 लाख कैश बरामद किए हैं। वही टीम द्वारा उनके राइस मिल व भावना पेट्रोल पंप को सीज कर दिया गया है। बाकी आगे भी अभी कार्रवाई जारी है।

