मधेपुरा, 9 सितंबर (सेंट्रल डेस्क) चोरी के आरोपी का नाम केश से हटाने के के लिए 20 हजार रुपए रिश्वत लेते निगरानी की टीम ने मिठाही ओपी प्रभारी को रंगे हाथों दबोच लिया। पटना से आई निगरानी की टीम कई दिन से उसकी रेकी कर रही थी। मंगलवार की सुबह ही घुस लेते मिठाही ओपीध्यक्ष नृपेंद्र मंडल को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी दरोगा को निगरानी टीम पुछताछ के लिए सहरसा परिसदन ले गई,जहां उससे विधिवत पूछताछ की गई। इस संदर्भ में निगरानी पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि शिकायत कर्ता वकील यादव के आवेदन पर निगरानी ने एक टीम गठित किया था। जिसके द्वारा मामला के सत्यापन के पश्चात आरोपी ओपीध्यक्ष को 20 हजार रिश्वत लेते मिठाही ओपी में रंगेहाथ गिरफ्तार कर सहरसा परिसदन लाया गया गया है। आवश्यक पूछताछ के बाद निगरानी कोर्ट में पेशकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शिकायत कर्ता वकील यादव ने बताया कि चोरी के एक मामले में मेरे बेटे का नाम आ गया था। जिसका केश नं 890/25 था। जिसमें हटाने के लिए पहले दो लाख रुपया मांगा था। जिसे 25 हजार में डील फाइनल हुई । बेवजह परेशान करने से आहत होकर पटना स्थित निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज किया। मंगलवार को 20 हजार रुपये घुस देते निगरानी टीम ने ओपीध्यक्ष नृपेन्द्र मंडल को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। निगरानी ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि कई दिनों से उसकी रेकी की जा रही थी। जिसे मंगलवार की सुबह उसके आवास से रंगे हाथों पकड़ा गया है।

