उत्तर बिहार में 20-24 अगस्त को मध्यम से भारी बारिश की संभावना, किसानों को अलर्ट रहने की सलाह

समस्तीपुर (राजन) उत्तर बिहार में आगामी 20 से 24 अगस्त के बीच मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, वहीं समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 22 और 23 अगस्त को उत्तर बिहार के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।


मौसम विभाग के मुताबिक, इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, कुछ जिलों में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चल सकती है जबकि अन्य जिलों में पछिया हवा सक्रिय रह सकती है।


किसानों के लिए सुझाव:
विशेषज्ञों ने किसानों को मौसमी परिस्थितियों के अनुसार सतर्कता बरतने की सलाह दी है। 30 से 35 दिन पुरानी फसल में प्रति हेक्टेयर 30 किलोग्राम नाइट्रोजन का छिड़काव करने की सिफारिश की गई है। धान की फसल में खैरा रोग दिखाई देने पर प्रति हेक्टेयर 50 किलोग्राम जिंक सल्फेट और 25 किलोग्राम बुझा चूना को 500 लीटर पानी में मिलाकर साफ मौसम में छिड़काव करें।
मक्का की खड़ी फसल में तना छेदक कीट की निगरानी जरूरी है, क्योंकि यह कीट भारी नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं, हरी सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों में लाही, सफेद मक्खी और चूसक कीटों की सतत निगरानी रखें, ताकि समय पर उपचार किया जा सके।

More From Author

पाकिस्तान में फिर मंडराया सैन्य तख्तापलट का साया, सेना प्रमुख असीम मुनीर पर उठने लगे सवाल

तीन दशक तक देश की सेवा करने वाले भारतीय सेना के वीर सपूत सीवान के कलेक्टर बैठा का निधन बीआरओ ग्रुप में थे कार्यरत हृदयगति रुकने से हुई मौत अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:23 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 26°C
Mist
Humidity: 51 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 pm
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1011 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 53% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 57% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 50% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 2 mph 33% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1009 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 1 mph 21% 1007 mb 0 cm