उत्तर भारत में ठंड का कहर, कोहरे की चेतावनी, फ्लाइट्स लेट, शीतलहर से बढ़ी मुश्किलें

नई दिल्ली, 05 जनवरी (अशोक “अश्क”) भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा और कड़ाके की ठंड बने रहने की चेतावनी जारी की है। राजधानी दिल्ली में भले ही आसमान साफ नजर आ रहा हो, लेकिन ठिठुरन लगातार बढ़ती जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से तापमान में और गिरावट आएगी तथा शीतलहर का असर तेज होगा।IMD ने बताया कि सोमवार से उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है। वहीं पूर्वी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का अनुमान जताया गया है। 5 से 9 जनवरी तक पश्चिमी राजस्थान, 10 जनवरी तक पूर्वी राजस्थान और 6-7 जनवरी को झारखंड में भीषण शीतलहर का खतरा बना हुआ है।

कोहरे के चलते दिल्ली में कई उड़ानों में देरी हुई है। हालात को देखते हुए इंडिगो एयरलाइन ने यात्रियों के लिए ट्रेवल एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो ने बताया कि भोपाल और उदयपुर में कम दृश्यता से उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है। यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस नियमित जांचने की सलाह दी गई है। सोमवार से ठंड बढ़ने के साथ लोगों की परेशानी और बढ़ने की आशंका है।

More From Author

पंचायत चुनाव से पहले बड़ा खुलासा, बिना परिसीमन ही होंगे बिहार में 2.50 लाख पदों के चुनाव

लग्जरी ‘गंगा विलास’ की यात्रा अधूरी: पटना से ही लौटा क्रूज, विदेशी सैलानी सड़क से पहुंचे काशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:33 am, Jun 26, 2026
temperature icon 31°C
Mist
Humidity: 66 %
Pressure: 1004 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:00 am
Sunset: 6:44 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
11:00 am
temperature icon
43°/44°°C 0 mm 2% 4 mph 21% 999 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
43°/45°°C 0 mm 1% 4 mph 20% 997 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
41°/42°°C 0 mm 1% 9 mph 24% 997 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
39°/40°°C 0.07 mm 8% 8 mph 27% 999 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
37°/37°°C 0.61 mm 26% 5 mph 35% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
34°/36°°C 0.46 mm 31% 8 mph 41% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
36°/39°°C 0 mm 1% 10 mph 35% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
41°/43°°C 0 mm 1% 10 mph 27% 1000 mb 0 cm