एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी बोले—‘सुशासन की जीत’, नीतीश कुमार के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर लगाई मुहर

नई दिल्ली, 15 नवम्बर (अशोक “अश्क”) बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसने राज्य की राजनीति में चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। एनडीए की जीत को पीएम मोदी ने ‘सुशासन की जीत’ करार देते हुए स्पष्ट संकेत दिया कि नीतीश कुमार ही आगे भी बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।


पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “नीतीश अपने समर्थकों के बीच ‘सुशासन बाबू’ के नाम से लोकप्रिय हैं और पिछले 20 वर्षों में कानून-व्यवस्था और विकास में सुधार लाकर परिवर्तन लाने का दावा करते हैं। बिहार की यह विकास की जीत है, लोककल्याण की भावना की जीत है और सामाजिक न्याय की जीत है।” उन्होंने आगे कहा कि वे एनडीए के सभी नेताओं को उनके शानदार कार्य के लिए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके नेतृत्व के लिए बधाई देते हैं। पीएम मोदी का यह संदेश विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे उन सभी सवालों का सीधा जवाब माना जा रहा है, जिसमें कहा जा रहा था कि भाजपा इस बार नीतीश को मुख्यमंत्री नहीं रहने देगी।
चुनाव परिणामों के अनुसार, बिहार में भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि जदयू को 85 सीटें मिली हैं। लोजपा (रामविलास) ने 19 सीटें, हम ने 5 और आरएलएम ने 4 सीटें हासिल की हैं। इस प्रचंड बहुमत के बाद भी विपक्ष लगातार दावा कर रहा था कि भाजपा नीतीश कुमार को दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। लेकिन पीएम मोदी के स्पष्ट और सकारात्मक संदेश ने इन आशंकाओं को खत्म कर दिया है।
एनडीए की इस जीत को तमाम राजनीतिक विश्लेषक बिहार की राजनीति में स्थिरता और विकास की निरंतरता के रूप में देख रहे हैं। पीएम मोदी के बयान के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

More From Author

पीएम किसान योजना: केंद्र सरकार ने की 21वीं किस्त की घोषणा, 19 नवंबर 2025 को खातों में आएंगे 2-2 हजार रुपये

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मथुरा कोसी में की सनातन एकता पदयात्रा, राम और राष्ट्र समर्थकों से की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:05 pm, Feb 4, 2026
temperature icon 24°C
Sunny
Humidity: 50 %
Pressure: 1018 mb
Wind: 13 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:31 am
Sunset: 5:36 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 pm
temperature icon
21°/27°°C 0 mm 0% 11 mph 37% 1015 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
18°/20°°C 0 mm 0% 8 mph 48% 1017 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
16°/17°°C 0 mm 0% 8 mph 54% 1017 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
13°/15°°C 0 mm 0% 8 mph 57% 1016 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
11°/13°°C 0 mm 0% 7 mph 63% 1016 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
11°/16°°C 0 mm 0% 9 mph 61% 1018 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
19°/24°°C 0 mm 0% 12 mph 37% 1019 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 0% 13 mph 25% 1016 mb 0 cm