दिल्ली एमसीडी उपचुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, सभी पार्टियों ने झोंकी अपनी पूरी ताकत

नई दिल्ली, 28 नवम्बर (अशोक “अश्क”) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव के लिए शुक्रवार को प्रचार का अंतिम दौर पूरी तरह चुनावी रंग में डूबा रहा। प्रचार की निर्धारित समय सीमा समाप्त होने से पहले भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) ने मतदाताओं को साधने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। चांदनी महल वार्ड में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा उम्मीदवार सुनील शर्मा के समर्थन में जनता से मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में विकास के रास्ते को गति तभी मिल सकती है जब एमसीडी में भाजपा की जीत सुनिश्चित हो। गुप्ता ने दावा किया कि भाजपा ही वह पार्टी है जो सफाई व्यवस्था, सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।


दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अशोक विहार वार्ड में पंजाबी और सिंधी समुदाय की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजधानी की जनता अब समझ चुकी है कि बेहतर रखरखाव और विकास के लिए भाजपा ही सही विकल्प है। उन्होंने वीना असीजा के समर्थन में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की और कहा कि उपचुनाव में भाजपा की जीत दिल्ली के भविष्य को दिशा देगी।
इधर, आम आदमी पार्टी भी अंतिम दिन पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरी। अशोक विहार वार्ड 65 में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा झुग्गियों पर बुलडोजर चला रही है, लेकिन जनता अब भाजपा को ही जवाब देने को तैयार है। वहीं, आतिशी ने मुंडका व दक्षिणपुरी वार्डों में प्रचार करते हुए कहा कि ‘आप’ को मौका मिला तो एमसीडी में सफाई, स्वास्थ्य और स्थानीय कार्यों में तेजी लाई जाएगी।

More From Author

जमीन विवाद में आईटीआई कॉलेज पर चल बुलडोजर, फायरिंग से मची अफरा-तफरी; सड़क जाम कर की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

समस्तीपुर में जिला युवा उत्सव 2025 में दिखी युवा ऊर्जा की ताकत, कला और सांस्कृतिक कार्यक्रम की चमक से निखरा कर्पूरी सभागार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:21 pm, Sep 20, 2026
temperature icon 32°C
Overcast
Humidity: 54 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 98%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:37 am
Sunset: 5:48 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 pm
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 13% 1 mph 56% 1010 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 14% 4 mph 63% 1009 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 14% 3 mph 68% 1008 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 8% 6 mph 68% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 3% 5 mph 53% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/36°°C 0.09 mm 18% 2 mph 51% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.01 mm 9% 2 mph 59% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 13% 4 mph 63% 1006 mb 0 cm