कड़ाके की ठंड का कहर: घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, बिहार में स्कूल बंद

नई दिल्ली, 09 जनवरी (अशोक “अश्क”) देश के ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही कई राज्यों में आज कोल्ड डे का अलर्ट घोषित किया गया है, जिससे ठंड और बढ़ने के आसार हैं।मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है।

वहीं हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ा दी है।दक्षिण भारत में भी मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और पूर्वी भूमध्य रेखीय हिंद महासागर के ऊपर बने गहरे दबाव के कारण 9 और 10 जनवरी को तमिलनाडु में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है, जबकि 10 जनवरी को केरल में भी तेज बारिश हो सकती है।राजधानी दिल्ली में ठंड का प्रकोप जारी है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, उत्तर प्रदेश में शीतलहर के कारण विजिबिलिटी कम रहने की आशंका है।बिहार में ठंड को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को 11 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है, जबकि ऊपरी कक्षाओं के लिए समय में बदलाव किया गया है।

More From Author

बिहार को मिली नई रेल सौगात: पटना से मुंबई दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

मरंगा थाने के नाक के नीचे हाइवे सड़क के दोनों तरफ गुंडागर्दी की ताकत पर बालू माफिया चला रहा है बालू का अवैध कारोबार..हर दिन 300 से अधिक बालू ट्रैक्टर से होती है 2 लाख की अवैध वसूली..पढ़ें कौन है इसका सरगना और क्यों मौन है थाना,खनन और परिवहन विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:13 am, Aug 12, 2026
temperature icon 28°C
Mist
Humidity: 84 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 75%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:27 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 5% 4 mph 60% 1000 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 5 mph 48% 1002 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 3% 6 mph 37% 1001 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
39°/39°°C 0 mm 2% 5 mph 33% 998 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 2% 7 mph 39% 998 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 2% 6 mph 44% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 6% 6 mph 56% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 5% 3 mph 58% 1001 mb 0 cm