पूर्णिया, 30 अक्तूबर (राजेश कुमार झा) बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर वोटर और प्रत्याशी अब आमने सामने है. प्रत्याशी अपनी जीत के लिए वोटरों को हर तरह से रिझाने की कोशिश में लग चुके है. लेकिन वोटर अभी अपना पत्ता नहीं खोल रहे है.वोटर चुप चाप भीतर ही भीतर अपना मन बना रही है.बताते चलें कि कसबा विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी आफाक आलम का टिकट कटने के बाद आफाक आलम का निर्दलीय खड़ा होने के बाद कसबा विधानसभा में काफी उलट फेर देखा जा रहा है.

क्योंकि इस बार कांग्रेस ने इरफान आलम को मैदान में उतारा है.लेकिन कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी आफाक आलम का निर्दलीय खड़ा होना कांग्रेस प्रत्याशी इरफान के लिए भारी पड़ रहा है.दूसरी तरफ कसबा से भाजपा के पूर्व विधायक प्रदीप दास का निर्दलीय खड़ा होने से मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है.इसलिए देखा जाय तो कसबा विधानसभा में वोटरों का मिजाज बदलता दिख रहा है जिसकी वजह से मुकाबला निर्दलीय v/s निर्दलीय लग रहा है.हालांकि अभी इतना जल्द ये कहना मुश्किल होगा कि ऊंट किस करवट बैठेगा.

