कसबा के घूसखोर ग्रामीण आवास सहायक जयशंकर कुमार अंशु एवं वार्ड सदस्य पति अली हसन पर एफआईआर…पढ़ें पूरी खबर

पूर्णिया, 17 जनवरी (राजेश कुमार झा) अंशुल कुमार जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा प्रदत्त निर्देश के आलोक में निदेशक, डीआरडीए एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी कसबा द्वारा शनिवार को संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत–संझैली,प्रखंड कसबा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास सर्वे में अनियमितता की जाँच ग्राम पंचायत मझौली वार्ड संख्या–05 में स्थल पर जाकर किया गया.इस क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी,कसबा को दिनांक 15 जनवरी 2026 को आवेदन लाभुक द्वारा दिया गया था.

जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के अंतर्गत जियो टैग होने के बावजूद सूची में नाम शामिल नहीं किए जाने का परिवाद दिया गया था. जिसके संबंध में स्थल पर जाकर संबंधित अधिकारियों द्वारा 10 आवेदकों से गहन पूछ-ताछ की गई तथा उनके बयान भी दर्ज किया गया.जाँच के दौरान सभी आवेदकों द्वारा बताया गया कि आवास सर्वे के क्रम में वार्ड संख्या–05 के वार्ड सदस्य पति अली हसन एवं ग्राम पंचायत संझैली के तत्कालीन ग्रामीण आवास सहायक जयशंकर कुमार अंशु द्वारा प्रति लाभार्थी ₹1500 से ₹2000 की अवैध राशि की वसूली की गई तथा आवास का जियो टैग भी किया गया.किन्तु चेकर सत्यापन के समय किसी भी आवेदक का नाम आवास सूची में शामिल नहीं पाया गया.

तत्पश्चात प्राप्त तथ्यों के आधार पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कसबा द्वारा वार्ड सदस्य पति अली हसन एवं तत्कालीन ग्रामीण आवास सहायक जयशंकर कुमार अंशु ग्राम पंचायत–संझैली के विरुद्ध कसबा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. साथ ही तत्कालीन ग्रामीण आवास सहायक जयशंकर कुमार अंशु के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है.

More From Author

विराट रामायण मंदिर में दुनिया के सबसे बड़े सहस्र लिंगम की स्थापना: पूजा अर्चना के बाद सीएम ने किया भव्य शुभारंभ, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा कैथवलिया, काशी समेत देशभर से पहुंचे विद्वान आचार्य

समृद्धि यात्रा में पूर्वी चंपारण को मिली विकास की सौगात, सीएम नीतीश ने 200 करोड़ से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन शिलान्यास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:43 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 26°C
Mist
Humidity: 51 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 pm
temperature icon
24°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 45% 1010 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 53% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 57% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 50% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 2 mph 33% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1009 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 1 mph 21% 1007 mb 0 cm