समृद्धि यात्रा में पूर्वी चंपारण को मिली विकास की सौगात, सीएम नीतीश ने 200 करोड़ से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन शिलान्यास

मोतिहारी, 17 जनवरी (निज संवाददाता) समृद्धि यात्रा के दूसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्वी चंपारण जिले के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने जिले को बड़ी सौगात देते हुए 34 करोड़ रुपये की लागत से 40 नई योजनाओं का शिलान्यास किया,वहीं 138 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हो चुकी 30 योजनाओं का उद्घाटन किया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे पहले केसरिया प्रखंड के कैथवलिया पहुंचे, जहां उन्होंने दुनिया के सबसे ऊंचे शिवलिंग की स्थापना कार्यक्रम में भाग लिया।

इसके बाद वे जिला मुख्यालय मोतिहारी पहुंचे। यहां महिला आईटीआई परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले के 27 हजार 429 जीविका स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न बैंकों के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 370 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। इस अवसर पर कई अन्य विकास योजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास किया गया।इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंजुराहा में मोतिहारी शहर को कोटवा से जोड़ने के लिए धनौती नदी पर निर्माणाधीन उच्चस्तरीय आरसीसी पुल सह पहुंच पथ का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक कर जिले के विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार को विकसित राज्य बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

उन्होंने पूर्वी चंपारण जिले की बंद पड़ी चीनी मिलों को पुनः चालू करने की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही जिले के सर्वांगीण विकास के लिए ‘सात निश्चय योजना-3’ के तहत तैयार रोडमैप की जानकारी भी जनता को दी। मुख्यमंत्री के इस दौरे से जिले में विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यक्रम में उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

कसबा के घूसखोर ग्रामीण आवास सहायक जयशंकर कुमार अंशु एवं वार्ड सदस्य पति अली हसन पर एफआईआर…पढ़ें पूरी खबर

डुमरांव मुख्य पथ को मिली आरसीसी सौगात, विधायक की मांग पर सरकार ने दिखाई हरी झंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:26 am, Aug 8, 2026
temperature icon 33°C
Overcast
Humidity: 55 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 15 mph
Wind Gust: 17 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:19 am
Sunset: 6:30 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0.09 mm 17% 14 mph 51% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 10% 11 mph 54% 999 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 10% 10 mph 59% 1000 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 8% 12 mph 67% 1002 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 14% 10 mph 73% 1001 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 10% 8 mph 77% 1001 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 6% 10 mph 67% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/36°°C 0 mm 7% 11 mph 50% 1001 mb 0 cm