
“हर घर तिरंगा”*
दिनांक 9 से 17 अगस्त 2026 तक चलेगा अभियान:-
12 अगस्त 2026 को जिला स्तर पर “हर घर तिरंगा” अभियान का होगा आयोजन:—-
श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर महानंदा सभागार पूर्णिया में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश एवं जानकारी साझा किया गया।
हर घर तिरंगा अभियान के प्रमुख उद्देश्य:-
➤ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक परिवार तक राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता ससमय सुनिश्चित करें।
➤ अधिकतम घरों एवं सरकारी कार्यालयों तथा
संस्थानों में तिरंगा फहराने की व्यवस्था ससमय सुनिश्चित करेंगे।
➤ यह जनभागीदारी आधारित अभियान है ।
➤ वंदे मातरम् @150 वर्ष का व्यापक आयोजन जिला अंतर्गत सभी स्तरों पर बेहतर ढंग से करने हेतु कार्य योजना तैयार करने का निर्देश सभी अधिकारियों को दिया गया है।
➤ जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं उपयोग से संबंधित फ्लैग कोड का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
जिला अंतर्गत उक्त अवसर पर आयोजित होने वाले प्रमुख्य गतिविधियाँ क्रमशः—–
➤ तिरंगा वितरण अभियान
➤ तिरंगा यात्रा / बाइक एवं साइकिल रैली
➤ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
➤ तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता
➤ तिरंगा एवं वंदे मातरम् प्रदर्शनी
➤ सरकारी भवनों को त्रिवर्णीय रोशनी
➤ “हर घर तिरंगा” थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
➤ “सेल्फी विद तिरंगा”
जिलाधिकारी महोदय द्वारा उक्त अभियान के कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।
इस अभियान में जनभागीदारी एवं सभी की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
➤ विद्यालय एवं महाविद्यालय
➤ जीविका स्वयं सहायता समूह (SHGs)
➤ ग्राम पंचायत एवं वार्ड सदस्य
➤ PACS एवं अन्य सहकारी समितियां
➤ NCC, NSS एवं मेरा युवा भारत
➤ खेल क्लब एवं युवा संगठन
➤ स्वयंसेवी संस्थाएं एवं नागरिक समाज
➤ व्यापारी संघ एवं उद्योग संगठन की सहभागिता
उक्त अभियान में सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है।
तिरंगा वितरण:-
➤ राष्ट्रीय ध्वजों का वितरण ग्राम पंचायतों,जीविका स्वयं सहायता समूहों (SHGs), प्राथमिक कृषि साख समितियों (PACS) एवं अन्य स्थानीय संस्थानों के माध्यम से कराने का निर्देश दिया गया है।
➤ इस अभियान का उद्देश:– प्रत्येक परिवार तक राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिकतम घरों में तिरंगा फहराना एवं जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यह सुनिश्चित करेंगे कि—
➤ प्रत्येक ग्राम पंचायत में तिरंगा वितरण अभियान चलाया जाए।
➤ पंचायत प्रतिनिधि, जीविका, PACS, विद्यालय, महाविध्यालय एवं युवा संगठनों को अभियान से जोड़ने का निर्देश दिया गया है।
➤ उक्त कार्यक्रम को लेकर प्रत्येक वार्ड में जन
-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।
➤ जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अधिकतम घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य प्राप्त किया जाए।
➤ प्रत्येक सरकारी कार्यालय,विद्यालय, महाविध्यालय एवं सार्वजनिक संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए।
➤ “Selfie with Tiranga” अभियान में अधिकाधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को कई मुख्य निर्देश दिया गया है।
➤ प्रखंडवार निर्धारित ध्वजों की समयबद्ध व्यवस्था एवं वितरण सुनिश्चित करेंगे।
➤ जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अपने स्तर से पंचायतवार तिरंगा वितरण कार्य योजना ससमय तैयार कर पंचायतों में घर-घर संपर्क अभियान चलाना सुनिश्चित करें।
➤ प्रतिदिन ध्वज वितरण एवं अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा एवं अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया है।
➤ माननीय जन-
प्रतिनिधियो,स्वयंसेवी संगठनों एवं नागरिक समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
➤ जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया एवं डीएसपी यातायात तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि दिनांक 12 अगस्त, 2026 को जिला स्तर पर समाज के सभी वर्गों की सहभागिता के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का बेहतर आयोजन कराना सुनिश्चित करेंगे।
➤ जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अभियान के कार्यक्रमों की प्रगति का नियमित प्रतिवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में सभी वरीय पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे और प्रखंड एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

