नेवालाल चौक के पास अपराधियों के दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी का पूर्णिया पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा… सुरज बिहारी हत्याकांड से जुड़े थे तार…गिरफ्तार अपराधियों ने कहा…उदय बिहारी से मिली थी शुभम को मारने की सुपारी…पढ़ें पूरी खबर

oplus_6291456

पूर्णिया:-03 अगस्त(राजेश कुमार झा)नेवालाल चौक पर अपराधियों के दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी का आज पूर्णिया पुलिस ने मीडिया के सामने सनसनीखेज खुलासा किया.बताते चलें कि पिछले 23 जुलाई को नेवालाल चौक के पास एक चाय दुकान पर शुभम कुशवाहा अपने रिश्तेदार सागर कुशवाहा के साथ रात के तकरीबन साढ़े आठ बजे चाय पीने के लिए अपनी कार से पहुंचा.जहां पहले से घात लगाए 5 से 6 अपराधी बैठे हुए थे.सभी अपराधियों को शुभम की आने की जानकारी पहले से थी. अपराधियों ने शुभम को मारने से पहले पूरी रेकी कर ली थी.रेकी के दौरान अपराधी को ये जानकारी मिली कि शुभम हर दिन रात के 8 और 9 के बीच इस चाय की दुकान पर चाय पीने आते है.अपराधी शुभम कुशवाहा का आने का इंतजार करने लगे.शुभम की कार आते ही सभी अपराधी पूरे अलर्ट हो गए.शुभम और उसके रिश्तेदार जैसे ही कार से उतरे और अपराधियों को देखकर सहम गए और अपने रिश्तेदार को जल्दी कार स्टार्ट करने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगे.इतनी देर में घात लगाए 5 से 6 अपराधियों ने शुभम और उसके रिश्तेदार पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछाड़ कर दिए.जिसमें शुभम और उसके रिश्तेदार को कई गोलियां लगी. लेकिन शुभम और उसके रिश्तेदार किसी भी भागने ने सफल हो गए.घटना की जानकारी मिलते ही पूर्णिया के एसएसपी शौर्य सुमन सहित तीन थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी.शुभम के परिजन अविलंब शुभम को निजी अस्पताल में ले गए.जहां इलाज के बाद शुभम और उसके रिश्तेदार को डिस्चार्ज कर दिया गया.घटना के बाद पूर्णिया एस एस पी शौर्य सुमन ने एसडीपीओ सदर(1) अभिनव परासर के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले की छानबीन शुरू कर दी.पूर्णिया पुलिस ने इस घटना में शामिल 4 अपराधियों को धड़-दबोचा और उन्हें गिरफ्तार कर पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया.मीडिया को जानकारी देते हुए एसएसपी शौर्य सुमन ने बताया कि ये पूरी घटना का जनवरी में हुए सूरज बिहारी हत्याकांड से जुड़ा हुआ है.सूरज बिहारी की हत्या के बाद उसके भाई उदय बिहारी को ये जानकारी मिली कि सूरज बिहारी की हत्या में शुभम कुशवाहा का भी हाथ है. उसके बाद उदय बिहारी ने शुभम कुशवाहा को रास्ते से हटाने के लिए श्याम यादव को 6 लाख की सुपारी दी. श्याम यादव ने आयान खान से संपर्क कर शुभम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.जिसमें देवा यादव ने राजदीप और गौरव के साथ शुभम की हत्या को अंजाम देने के लिए टीम तैयार किया.फिलहाल अयान खान सहित एक और अपराधी की गिरफ्तारी होनी अभी बाकी है.बहुत जल्द उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

More From Author

पूज्य गुरुदेव ने गोपालगंज सुंदरकांड मंडल के सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना, 40 सदस्यीय दल को दिया स्नेहिल आशीर्वाद

ये शान तिरंगा है,ये मान तिरंगा है…मेरी जान तिरंगा है…दिनांक 9 से 17 अगस्त 2026 तक चलेगा…हर घर तिरंगा अभियान…अपनी भागीदारी अवश्य निभाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:54 pm, Sep 20, 2026
temperature icon 32°C
Cloudy
Humidity: 56 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 78%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:37 am
Sunset: 5:48 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 12% 6 mph 63% 1010 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 8% 6 mph 70% 1009 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.01 mm 11% 5 mph 71% 1008 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 5% 6 mph 69% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.01 mm 7% 5 mph 53% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0.18 mm 23% 4 mph 53% 1006 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 15% 5 mph 62% 1005 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 12% 3 mph 59% 1006 mb 0 cm