पूज्य गुरुदेव ने गोपालगंज सुंदरकांड मंडल के सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना, 40 सदस्यीय दल को दिया स्नेहिल आशीर्वाद

बागेश्वर धाम से टीएन मिश्रा। गोपालगंज सुंदरकांड मंडल के लिए यह पल जीवनभर की अमूल्य स्मृति बन गई,जब पूज्य गुरुदेव भगवान बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर गढ़ा ने अपने श्रीमुख से मंडल द्वारा किए जा रहे धार्मिक,सामाजिक,स्वच्छता एवं जनसेवा के कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। गुरुदेव की सराहना और आशीर्वचन ने मंडल के प्रत्येक सदस्य का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया। उपस्थित सदस्यों ने इसे अपने जीवन का सबसे गौरवपूर्ण और प्रेरणादायी क्षण बताया। बागेश्वर धाम में आयोजित भेंट कार्यक्रम के दौरान गोपालगंज सुंदरकांड मंडल के 40 सदस्यीय महिला एवं पुरुष दल ने पूज्य गुरुदेव से स्नेहपूर्ण मुलाकात की। गुरुदेव ने सभी सदस्यों का आत्मीय स्वागत करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना और सेवा,भक्ति तथा समाज कल्याण के कार्यों को निस्वार्थ भाव से निरंतर जारी रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज और धर्म के लिए समर्पित सेवा ही वास्तविक साधना है और ऐसे कार्य समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। गुरुदेव के स्नेहिल आशीर्वाद और प्रेरणादायी उद्बोधन से मंडल के सदस्यों में नई ऊर्जा का संचार हुआ। सभी ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी वे धार्मिक अनुष्ठानों,स्वच्छता अभियानों तथा मानव सेवा के कार्यों में पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। पूज्य गुरुदेव ने कहा कि सेवा,समर्पण और भक्ति का मार्ग ही ईश्वर तक पहुंचने का सबसे श्रेष्ठ माध्यम है। समाजहित में किया गया प्रत्येक निस्वार्थ कार्य स्वयं में एक महान साधना है।-इस अभियान में उक्त सदस्य रहें शामिलइस दौरान मंडल प्रभारी सर्वेश कुंवर,रीना देवी,अरविंद कुमार द्विवेदी,सरिता देवी,रौनक राय, महक राय,संध्या देवी,ममता देवी, विंदा देवी,जगरनाथ बैठा ईटीसी सहित कुल 40 महिला एवं पुरुष सदस्य इस टीम में रहे। सभी ने पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य एवं गौरवान्वित महसूस किया।

More From Author

भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: गोली चलाने वाला STF जवान गिरफ्तार,सीएम के हस्तक्षेप के बाद तेज हुई कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:31 am, Aug 1, 2026
temperature icon 28°C
Mist
Humidity: 84 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 50%
Visibility: 2.5 km
Sunrise: 5:16 am
Sunset: 6:35 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.05 mm 15% 6 mph 75% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0.01 mm 11% 7 mph 66% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/36°°C 0.48 mm 27% 6 mph 51% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0.03 mm 10% 4 mph 44% 998 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
36°/36°°C 0.12 mm 16% 4 mph 45% 997 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 5% 5 mph 50% 998 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 5% 8 mph 56% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
31°/33°°C 0.19 mm 19% 7 mph 63% 999 mb 0 cm