काल उसका क्या बिगाड़े, जो भक्त हो महाकाल का… जिले भर के तकरीबन 600 से अधिक शिवालय से बड़ी ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास से निकली बाबा भोलेनाथ की बारात

पूर्णिया, 16 फरवरी (राजेश कुमार झा) पूरे जिले में बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया महाशिवरात्रि. बाबा भोलेनाथ की भक्ति में डूबे रहे भक्त.क्या बच्चे,क्या नौजवान,क्या बूढ़े,स्त्री,पुरुष, लड़कियां सभी बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन रहे.

बताते चलें कि महाशिवरात्रि को लेकर पूरे जिले के तकरीबन 600 से अधिक शिवालय बाबा भोलेनाथ के बारात की तैयारियों को लेकर पूरी तरह सज-धज कर तैयार था. महादेव के भक्त अहले सुबह से ही महादेव की पूजा-अर्चना,श्रृंगार,आरती को लेकर भक्ति में डूबे रहे.बाबा भोलेनाथ की बारात की तैयारियों को लेकर भक्तों ने दिन भर का उपवास भी रखा.

जिलों के सभी शिवालय में बाबा भोलेनाथ के भक्त बाबा को जल चढ़ाने के लिए लंबी-लंबी कतारों में घंटों खड़े रहे.पूरे दिन शिवालय में भक्तों की भीड़ रही. बाबा भोलेनाथ के भक्तों ने बारात की जबरदस्त तैयारियां भी कर रखी थी. देर शाम तरह-तरह की वेश-भूषा में भक्त बाबा भोलेनाथ की बारात जाने को सज-धज कर शिवालय पहुंच गए.

जिला प्रशासन ने भी बाबा भोलेनाथ की बारात के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे.देर शाम जब बाब भोलेनाथ की बारात की झांकी निकली तो भक्तों ने देखते ही कहा काल उसका क्या बिगाड़े,जो भक्त हो महाकाल का।

More From Author

मधुबनी में हत्याकांड का आरोपी पुलिस की गोली से घायल, देसी पिस्तौल बरामद

काल उसका क्या बिगाड़े, जो भक्त हो महाकाल का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:24 pm, Apr 10, 2026
temperature icon 32°C
Mist
Humidity: 20 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 19 mph
Clouds: 25%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:32 am
Sunset: 6:10 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 pm
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 0% 8 mph 15% 1008 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 7 mph 19% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 8 mph 22% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
23°/31°°C 0 mm 0% 10 mph 17% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 0% 15 mph 10% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 18 mph 7% 1004 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
37°/39°°C 0 mm 0% 18 mph 7% 1002 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/33°°C 0 mm 0% 8 mph 11% 1004 mb 0 cm