पूर्णिया:-27 अगस्त(राजेश कुमार झा) पूर्णिया एयरपोर्ट के शुरू होने की सभी तरह की तैयारियां अंतिम दौर पर चल रही है.माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 सितंबर को आगमन को लेकर पूरा सीमांचल काफी उत्साहित है.

बताते चलें कि एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर काशी से 6 विद्वान पंडित की आने की सूचना है.जिनके मंत्रोच्चार से पूरा माहौल भक्तिमय हो जाएगा.बताते चलें कि बिहार के चौथे एयरपोर्ट में शुमार पूर्णिया एयरपोर्ट का सीमांचल के लोग वर्षों से इंतजार कर रहे थे.अब उनका सपना बस कुछ ही दिनों में साकार होने वाला है.अब पूर्णिया एयरपोर्ट से हर जगह की उड़ानें भरने लगेंगी.

