पूर्णिया, 09 सितंबर (राजेश कुमार झा) शहर के सबसे महत्वपूर्ण सब्जीमण्डी में शुमार खुश्कीबाग सब्जीमण्डी काफी चर्चा में रहती है.कारण खुश्कीबाग सब्जीमण्डी में हर दिन 8 से 10 करोड़ का कारोबार होता है.इस सब्जीमण्डी में तकरीबन 2500 से अधिक छोटी बड़ी दुकानें है.जिससे हर रोज तीन से चार लाख की वसूली होती है.

इस सब्जीमण्डी के लिए हर साल करोड़ों रुपयों की बोली लगती है.लेकिन पिछले कई वर्षों से एक ही ग्रुप इस मंडी में अपना वर्चस्व बनाए हुए है. दूसरे ग्रुप भी पिछले कई वर्षों से इस सब्जीमण्डी को लेने की कोशिश करता है.लेकिन हर बार नाकामी ही हाथ लगती है. बताते चलें कि बीते दिन में हुई गोलीबारी इसी वर्चस्व का नतीजा बताया जा रहा है.इस घटना के बाद आज पूरे दिन सब्जीमण्डी में सन्नाटा छाया रहा.व्यापारी किसी बड़ी अनहोनी को लेकर काफी डरे हुए है.सूत्रों की मानें तो पुलिस और मंडी माफिया की मिलीभगत से चलता है मंडी का पूरा खेल.जानकारी के मुताबिक आज से पहले भी कई बार सब्जीमण्डी में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर गोलीबार एवं हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है.

