कृषि नवाचार में बीएयू सबौर का डंका, राज्य स्तर पर दोहरा सम्मान

बक्सर, 16 जनवरी (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर ने कृषि नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर पटना के चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान में आयोजित राज्य-स्तरीय कार्यक्रम “अविन्या 2.0 – बिहार 2026” में बीएयू सबौर को स्टार्टअप एवं इन्क्यूबेशन—दोनों श्रेणियों में पुरस्कार से नवाजा गया।

विश्वविद्यालय ने स्टार्टअप श्रेणी में द्वितीय तथा इन्क्यूबेशन श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी सशक्त पहचान दर्ज कराई।राज्य भर से 46 स्टार्टअप सेल और 22 इन्क्यूबेशन केंद्रों के बीच हुए कड़े मूल्यांकन में बीएयू सबौर का यह प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। यह सम्मान निदेशक अनुसंधान डॉ. अनिल कुमार सिंह ने स्टार्टअप व इन्क्यूबेशन टीम के साथ बिहार सरकार के उद्योग मंत्री श्री दिलीप कुमार जायसवाल के हाथों प्राप्त किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद और उद्योग जगत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।विश्वविद्यालय के स्टार्टअप सेल का संचालन डॉ. नीतू कुमारी तथा इन्क्यूबेशन केंद्र की जिम्मेदारी डॉ. कीर्ति संभाल रही हैं, जबकि समन्वयक के रूप में सुश्री मेघा की भूमिका सराहनीय रही है। सबौर एग्री इनक्यूबेटर्स के माध्यम से अब तक 130 से अधिक स्टार्टअप्स को मार्गदर्शन, ₹6.30 करोड़ से अधिक की फंडिंग, ₹43 करोड़ का राजस्व सृजन और 1.23 लाख किसानों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाया गया है।कुलपति ने इसे नवाचार आधारित कार्यसंस्कृति का प्रमाण बताया, वहीं डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि अनुसंधान को उद्यमिता से जोड़ने के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

More From Author

रेल संरक्षा पर जीएम की पैनी नजर, पटना–राजगीर–नटेसर रेलखंड का सघन निरीक्षण

एक करोड़ रोजगार दो या आंदोलन झेलो, बक्सर से पटना तक गरजे नौजवान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:48 am, May 7, 2026
temperature icon 22°C
Moderate or heavy rain with thunder
Humidity: 83 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 75%
Visibility: 1.6 km
Sunrise: 5:09 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 0% 6 mph 60% 1007 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
29°/33°°C 0 mm 0% 5 mph 45% 1009 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 5 mph 27% 1008 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0 mm 0% 9 mph 19% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 0% 10 mph 17% 1003 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 0% 7 mph 24% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 0% 10 mph 42% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 9 mph 52% 1006 mb 0 cm