पूर्णिया:-27 अगस्त(राजेश कुमार झा) अभी पूर्णिया में क्रेडिट वार शुरू हो चुका है. सभी नेता अपना अपना क्रेडिट लूटने के लिए जनता को दिग्भ्रमित कर रहे है.लेकिन जनता तो जनता है.ये सब कुछ जानती है.बताते चलें कि बहुत जल्द पूर्णिया से हवाईसेवा एवं वन्देभारत ट्रेन का परिचालन शुरू होने जा रहा है.

जिनको लेकर जिले के नेताओं में क्रेडिट लूटने की होर मची हुई है.इसी पर चर्चा करते हुए बिफोरप्रिंट डिजिटल ने लेशी सिंह से बातचीत की.लेशी सिंह ने कही कि जिनको क्रेडिट लेना है लें.मैं क्रेडिट के लिए काम नहीं करती हूं.जनता ही एनडीए की क्रेडिट है.बताते चलें कि पूर्णिया में एयरपोर्ट एवं वन्देभारत ट्रेन के परिचालन को लेकर पूरे सीमांचल के लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है.इसी को लेकर क्रेडिट वार शुरू हो चुका है.कोई कह रहा है कि हमारे प्रयास से एयरपोर्ट और वन्देभारत हो रहा है तो कोई कह रहा की मेरे अथक प्रयास से हो रहा है.कोई कह रहा की फलां झूठ बोल रहा है तो कोई कह रहा है कि फलां.हर कोई जनता के बीच अपनी पीठ खुद थपथपा रहा है.इसी मामले को लेकर खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि क्रेडिट मांगने से नहीं मिलता है.उसके लिए काम करना पड़ता है.सिर्फ बड़बोलापन से कुछ नहीं होता है.जनता सब कुछ समझती है. बताते चलें कि पूर्णिया में एयरपोर्ट की मांग को लेकर लेशी सिंह के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.क्योंकि लेशी सिंह कभी भी अपने विकास कार्यों का ढिंढोड़ा नहीं पिटती है. बतौर विधायक लेशी सिंह के विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य को देखें तो आपको ये अंदाज लग जाएगा कि विकास क्या हुआ है.बतौर मंत्री भी उन्होंने जिले के विकास में अपना काफी योगदान दिया. आज जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज,यूनिवर्सिटी या राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में लेशी की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही. लेकिन लेशी सिंह ने कभी भी अपने भाषणों में जनता के बीच अपनी वाहवाही नहीं लूटी.उन्होंने कही कि मैं काम करती हूं.जनता को जो क्रेडिट देना है दें.

