पूर्णिया:-27 अगस्त(राजेश कुमार झा) बिहार का चौथा एयरपोर्ट में शुमार होने जा रहा है पूर्णिया एयरपोर्ट.दरभंगा के बाद बिहार का दूसरा एयरपोर्ट शुरू होने जा रहा है.बताते चलें कि पूर्णिया एयरपोर्ट से तकरीबन 13 जिले के लोगों को सीधे फायदा होगा.बताते चलें कि अभी बंगाल में मालदा,रायगंज,मुर्शिदाबाद, उत्तरदिणाजपुर सहित कई जिले के लोग हवाईसेवा के लिए दालकोला पूर्णिया मोर से तकरीबन 140 किलोमीटर दूर बागडोगरा एयरपोर्ट की ओर रुख करते है.

लेकिन जब पूर्णिया एयरपोर्ट के चालू हो जाने के बाद इन्हें हवाईजहा पकड़ने के लिए दालकोला पूर्णिया मोर से महज 35 किलोमीटर ही जाना पड़ेगा. इससे इन्हें पेट्रोल के साथ साथ समय एवं पैसे की भी काफी बचत होगी.खगड़िया,भागलपुर एवं मुंगेर वालों के लिए पटना तकरीबन 250 किलोमीटर जाने होंगे.पूर्णिया एयरपोर्ट के चालू होने से इन्हें महज 100 किलोमीटर ही जाने होंगे

