समस्तीपुर, 13 सितंबर (राजेश झा) बिहार राज्य किसान सभा समस्तीपुर जिला किसान कौंसिल की बैठक शहीद उदय शंकर भवन सभागार में जिला अध्यक्ष मनोज प्रसाद सुनील की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह द्वारा विस्तार से विगत कार्यों की समीक्षा करते हुए विगत 12 अगस्त को आयोजित सेमिनार की सफलता के लिए जिला कमिटी के साथियों को धन्यवाद दिया।

पुरे ज़िले में किसानों को किए गए सदस्यता के आधार पर 30 सितंबर तक सभी पंचायतों का सम्मेलन कर 15 अक्टूबर तक सभी अंचलों का सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। ज़िले में रसायनिक खाद की कालाबाजारी के खिलाफ 16 सितंबर को जिलाधिकारी से प्रतिनिधि मंडल मिल कर खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने और जिले में पर्याप्त रसायनिक खाद की उपलब्धता की मांग करेंगे। बैठक में जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह, श्याम किशोर कमल, सिया प्रसाद यादव, गंगाधर झा, मनोज कुमार, प्रेमानंद सिंह, राम लगन राय, रामाशंकर सक्सेना, सीताराम राम सहित अन्य साथियों ने भाग लिया।

