खुदीराम बोस पूसा स्टेशन के पास आरओबी निर्माण की मांग, सांसद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

समस्तीपुर (अशोक “अश्क”) समस्तीपुर–मुजफ्फरपुर रेलखंड के खुदीराम बोस पूसा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित फाटक संख्या 66 पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय सांसद शांभवी चौधरी सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है।


सांसद ने अपने पत्र में लिखा है कि यह रेलखंड अत्यधिक व्यस्त है और इस रेललाइन पर लगातार ट्रेनों की आवाजाही होती रहती है। परिणामस्वरूप, खुदीराम बोस पूसा स्टेशन के पास स्थित रेलवे गुमती (फाटक संख्या 66) अधिकांश समय बंद रहती है, जिससे आम लोगों को रोजमर्रा के जीवन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। खासकर छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, मरीजों और व्यापारियों को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ता है।
सांसद शांभवी चौधरी ने अपने पत्र में रेल मंत्री से आग्रह किया है कि रेलवे स्टेशन से लगभग 200 फीट पूर्व स्थित इस फाटक पर शीघ्र आरओबी का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके और किसी भी आपात स्थिति में आवागमन बाधित न हो।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आरओबी निर्माण से न केवल आम जनता को सुविधा होगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी। सांसद ने रेल मंत्री से इस मांग पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है।
स्थानीय लोग भी लंबे समय से इस ओवरब्रिज की मांग करते आ रहे हैं और अब उन्हें उम्मीद है कि सांसद की पहल से यह मांग जल्द पूरी होगी।

More From Author

बिथान में भाकपा का 13वां अंचल सम्मेलन संपन्न, नई कमेटी गठित

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:25 pm, Mar 24, 2026
temperature icon 31°C
Mist
Humidity: 41 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:50 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 0% 13 mph 20% 1006 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 10 mph 21% 1005 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 0% 5 mph 26% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
23°/25°°C 0 mm 0% 5 mph 41% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 0% 7 mph 61% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
22°/28°°C 0 mm 0% 4 mph 53% 1010 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
30°/35°°C 0 mm 0% 3 mph 26% 1010 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 0% 8 mph 14% 1007 mb 0 cm