बिथान में भाकपा का 13वां अंचल सम्मेलन संपन्न, नई कमेटी गठित

समस्तीपुर (अशोक “अश्क”) जिले के बिथान प्रखंड क्षेत्र के उजान पंचायत अंतर्गत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का 13वां अंचल सम्मेलन गुरुवार को बिथान अंचल परिषद में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रभाकर पूर्वे ने की, जबकि संचालन विद्यासागर पटेल ने किया।


सभा को संबोधित करते हुए भाकपा के राज्य परिषद सदस्य प्रयाग चंद्र मुखिया ने राज्य व केंद्र सरकार की विफलताओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकारें आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं, अंचल सचिव राजेश साहू ने प्रखंड की कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और ग्रामीण सड़कों की जर्जर हालत पर चिंता जताई। उन्होंने दर्जनों ग्रामीण सड़कों की मरम्मत की मांग की और आगे आंदोलन तेज करने की बात कही।
सम्मेलन के दौरान सर्वसम्मति से अंचल कमेटी का गठन किया गया, जिसमें राजेश साहू को पुनः अंचल सचिव और अजय कुमार अंजान को उपसचिव चुना गया। कार्यक्रम में बिहार राज्य क्षेत्र खेत मजदूर यूनियन के सदस्य मो. शाहिद अंसारी, खगड़िया जिला मंत्री पुनीत मुखिया, खेत मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष अनिल प्रसाद, अजय कुमार अंजान, राम उदगार मुखिया, दिलीप राय, जवाहर प्रसाद राय समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्मेलन में सभी कार्यकर्ताओं ने जनसरोकार के मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।

More From Author

गया-डीडीयू-प्रयायराज छिवकी-इटारसी-नागपुर के रास्तेधनबाद और यशवंतपुर के मध्य एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन

खुदीराम बोस पूसा स्टेशन के पास आरओबी निर्माण की मांग, सांसद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:00 pm, Sep 22, 2026
temperature icon 32°C
Overcast
Humidity: 56 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 96%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 8% 5 mph 54% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 55% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 8% 6 mph 63% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 5% 7 mph 65% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 3% 8 mph 50% 1007 mb 0 cm