
पूर्णिया:-09 नवम्बर(राजेश कुमार झा)धनतेरस से लेकर दिवाली तक जमकर हुई खरीदारी.सोने के दाम घटने से बाजार में सोने की जमकर हुई खरीदारी.कुल मिलाकर बर्तन बाजार से लेकर ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स एवं घरेलू सामान तक की अच्छी बिक्री देखी गई. बताते चलें कि इस बार की धनतेरस एवं दिवाली में सभी जगह अच्छी भीड़ देखी गई.ऑटोमोबाइल्स सेक्टर में काफी अच्छा उत्साह देखा गया.टु-व्हीलर, फोर-व्हीलर से लेकर ट्रक एवं ट्रैक्टर तक की अच्छी खरीदारी देखी गई. फोर-व्हीलर यानि कार सेगमेंट की बात करें तो इस बार भी 650 से अधिक कारें बेचकर मारुति ने बाजार में अपनी बादशाहत कायम रखी.दो नम्बर पर महिंद्रा रही.लेकिन सबसे बड़ी उलटफेर हुंडई और टोयोटा के बीच रही.टोयोटा ने तकरीबन 80 कारें बेचकर हुंडई को पछाड़ दिया.टाटा तीसरे नंबर पर अपनी भागीदारी कायम रखी.पीछे साल की तुलना में सोने का बाजार इस बार काफी अच्छा रहा.बर्तन एवं इलेक्ट्रॉनिक्स का बाजार बहुत बढ़िया रहा.कुल मिलाकर तकरीबन 700 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ.
















