
समस्तीपुर, 13 फरवरी (समस्तीपुर डेस्क) जिला गंगा समिति समस्तीपुर, जिला प्रशासन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में रसलपुर सीढ़ी घाट, मोहनपुर में भव्य स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अभियान के तहत सफाई अभियान, स्वच्छता रैली, हस्ताक्षर अभियान और पौधारोपण जैसी कई गतिविधियां चलाई गईं।जिला परियोजना पदाधिकारी ने स्वयंसेवकों को नदियों को स्वच्छ एवं अविरल बनाए रखने की सामूहिक शपथ दिलाई। घाट के दोनों छोर पर सैकड़ों पौधे लगाए गए। युवाओं ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया और हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जनसमर्थन जुटाया।

कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस नोडल अधिकारी डॉ. लक्ष्मण यादव ने किया। मौके पर रजनीश कुमार, बबलू कुमार, बिपुल कुमार सिंह सहित गंगा सेवक एवं बड़ी संख्या में युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

