
पटना, 26 जनवरी (पटना डेस्क) सूबे के चर्चित गया जी स्थित राजकीय पॉलिटेकनिक कॉलेज में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। समारोह के दौरान कॉलेज परिसर देशभक्ति के नारों और गीतों से गूंज उठा।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ एच के सिंह ने विधिवत झंडोतोलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि परिवार और समाज से ऊपर राष्ट्र है और देश के प्रति सजग रहना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए लोगों ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर बलिदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

मीडिया समन्वयक सह कैंपस प्रभारी प्रो विनोद कुमार ने शहीदों की जीवनी से प्रेरणा लेने की अपील की। छात्राओं ने राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया। सीएसई सेकेंड सेमेस्टर की छात्रा अनिशा गुप्ता ने देशभक्ति गीत से समां बांधा। आईटी की खुशबू, सीएसई की सिमरन और अनिशा ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया।

छठे सेमेस्टर के छात्र हरि ओम ने भारतीय संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। समारोह में प्रो रवि चौधरी, प्रो अभिमन्यु कुमार सहित शिक्षक उपस्थित थे।

