संवैधानिक शक्ति का जश्न, लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज में शान से लहराया तिरंगा

लखनऊ, 26 जनवरी (लखनऊ डेस्क) लखनऊ के गोलागंज स्थित लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज में सोमवार को 76वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।

कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. बैजू अब्राहम ने राष्ट्रीय तिरंगे का ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन हुआ, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. अब्राहम ने कहा कि गणतंत्र का सीधा अर्थ सर्वमान्य संविधान से है।

भारतीय संविधान नागरिकों को स्वतंत्रता, समानता और न्याय का अधिकार देता है तथा धर्म, जाति और लिंग के आधार पर किसी भी भेदभाव को नकारता है। उन्होंने कहा कि संविधान ही भारत की सशक्त पहचान और लोकतंत्र की रीढ़ है।इस अवसर पर डॉ. आर.के. मिश्रा, डॉ. नवीन सिंह, डॉ. डोरिस सिंह, डॉ. सुमन लता वर्मा, डॉ. संजीव लर्वाने, सह-प्राचार्य पुनित जी, नवीन प्रकाश मसीह सहित अनेक शिक्षाविद उपस्थित रहे।

इधर कॉलेज के प्रेसिडेंट डॉ. आर.के. सिंह ने गणतंत्र दिवस पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए संविधान के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

More From Author

गणतंत्रदिवस के रंग में रंगा गया राजकीय पॉलिटेकनिक कॉलेज, तिरंगे की शान में देशभक्ति का उमड़ा सैलाब

देशभक्ति के रंग में रंगा डी.के. कॉलेज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:24 am, Aug 11, 2026
temperature icon 30°C
Smoky haze
Humidity: 72 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 22%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:28 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 5% 7 mph 58% 1001 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 7% 7 mph 44% 1000 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0.01 mm 6% 6 mph 42% 997 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 4% 5 mph 48% 997 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0 mm 3% 6 mph 53% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 5% 4 mph 60% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 5% 4 mph 62% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 5% 5 mph 61% 1001 mb 0 cm