गर्मी से पहले बड़ा एक्शन, शहर में जल संकट खत्म करने को निगम की 8 योजनाएं मंजूर

पटना, 20 फरवरी (अविनाश कुमार) शहरवासियों को हर गर्मी में झेलनी पड़ने वाली पानी की किल्लत से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत और विश्वसनीय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। निगम ने आठ विशेष परियोजनाओं को स्वीकृति देते हुए पाइपलाइन नेटवर्क के विस्तार और मरम्मत का व्यापक खाका तैयार किया है। प्राथमिकता उन इलाकों को दी गई है, जहां अब तक पाइपलाइन नहीं पहुंची थी, पुरानी लाइनें गायब हो चुकी थीं या जलापूर्ति लंबे समय से बाधित थी।

कार्यपालक अभियंता रामस्वरूप प्रसाद ने बताया कि विभागीय सर्वे के बाद जल संकट से जूझ रहे क्षेत्रों को चिह्नित किया गया। योजनाओं के पूरा होने से न केवल नियमित जलापूर्ति बहाल होगी, बल्कि गर्मियों में संभावित संकट पर भी प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा।कंकड़बाग में पंच शिव मंदिर से वार्ड 35 स्थित पप्पू प्लास्टिक दुकान तक गायब पाइपलाइन दोबारा बिछाई जाएगी। वार्ड आठ के जमुना नगर में फूल चंद्र हाउस, रोड संख्या पांच, वीएन ठाकुर चौक, श्रीया उत्सव हाल और रोड संख्या छह-सात में डीआई पाइपलाइन डालकर नेटवर्क का विस्तार होगा।

वार्ड 47 के रामपुर पंप हाउस क्षेत्र में मिट्टी धंसने से खतरे में पड़ी पाइपलाइन की मरम्मत और भूमि सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। मीठापुर के वार्ड 19 में अग्रवाल प्रेस गली, सब्जी मंडी दक्षिणी भाग और वर्मा सेल गली में नई लाइन के साथ घर-घर कनेक्शन दिए जाएंगे।वार्ड 22, 22ए और 22बी में भी सीआई और एचडीपीई पाइपलाइन बिछाकर जल दबाव व गुणवत्ता सुधारने की तैयारी है। निगम का दावा है कि इस बार गर्मी में पानी का संकट नहीं सताएगा।

More From Author

पटना में बनेगा रेलवे का ‘सुपर हाउसिंग कॉम्प्लेक्स’, 200 से ज्यादा फ्लैट, पार्किंग और मॉडर्न सुविधाओं की सौगात

फरवरी-मार्च में जरा सी चूक तो आधी फसल चौपट, जानिए कैसे दोगुनी होगी आम की पैदावार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:04 pm, Apr 10, 2026
temperature icon 32°C
Mist
Humidity: 21 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 17 mph
Wind Gust: 19 mph
Clouds: 25%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 5:32 am
Sunset: 6:10 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 pm
temperature icon
36°/36°°C 0 mm 0% 17 mph 10% 1006 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
29°/34°°C 0 mm 0% 10 mph 12% 1006 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
26°/28°°C 0 mm 0% 7 mph 16% 1008 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 7 mph 19% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 8 mph 22% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
23°/31°°C 0 mm 0% 10 mph 17% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 0% 15 mph 10% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 18 mph 7% 1004 mb 0 cm