गाजियाबाद स्टेशन पर पूजा स्पेशल ट्रेनों का ठहराव अब 2 की बजाय 5 मिनट, यात्रियों को मिलेगी राहत

बक्सर, 19 सितम्बर (विक्रांत) रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के गाजियाबाद स्टेशन पर चलने वाली 13 जोड़ी (कुल 26) पूजा स्पेशल ट्रेनों के ठहराव समय को 2 मिनट से बढ़ाकर 5 मिनट कर दिया है। यह निर्णय आगामी त्योहारों के मद्देनजर लिया गया है, जब यात्रियों की भीड़ अत्यधिक बढ़ जाती है।


यह बदलाव 20 सितम्बर से प्रभावी होगा और अधिकांश ट्रेनों की शुरुआत 20 सितम्बर से 5 नवम्बर, 2025 के बीच विभिन्न तिथियों में की जाएगी। इससे यात्रियों को चढ़ने-उतरने के लिए अधिक समय मिलेगा और अव्यवस्था से भी राहत मिलेगी।
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, जिन ट्रेनों का ठहराव समय बढ़ाया गया है, उनमें प्रमुख रूप से दिल्ली, आनन्द विहार, हजरत निजामुद्दीन, नई दिल्ली, मानसी, दरभंगा, सीतामढ़ी, सहरसा, जोगबनी, पूर्णिया कोर्ट और हसनपुर रोड के बीच चलने वाली पूजा स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।

कुछ प्रमुख ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:
04096 आनन्द विहार-पाटलिपुत्र स्पेशल अब गाजियाबाद पर रात 00.45 बजे पहुंचेगी और 00.50 बजे प्रस्थान करेगी।
04495 पाटलिपुत्र-आनन्द विहार स्पेशल शाम 20.35 बजे पहुंचेगी और 20.40 बजे रवाना होगी।
04452 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल शाम 18.57 बजे पहुंचेगी और 19.02 बजे रवाना होगी।
05580 आनन्द विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल सुबह 05.45 बजे पहुंचेगी और 05.50 बजे प्रस्थान करेगी।
05575 सहरसा-आनन्द विहार स्पेशल रात 23.40 बजे पहुंचेगी और 23.45 बजे प्रस्थान करेगी।
इसके अलावा, दिल्ली और बिहार के कई प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली ट्रेनों जैसे दरभंगा, सीतामढ़ी, भागलपुर, सहरसा, पूर्णिया कोर्ट, हसनपुर रोड आदि के लिए चल रही ट्रेनों का ठहराव भी इसी प्रकार संशोधित किया गया है।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि यह परिवर्तन अस्थायी रूप से पूजा विशेष ट्रेनों के लिए किया गया है, ताकि यात्रियों की आवाजाही सुगम हो सके और किसी प्रकार की जल्दबाजी में दुर्घटनाओं की संभावना को भी कम किया जा सके।
इस बदलाव से गाजियाबाद से यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को लाभ होगा। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपने यात्रा की योजना इस नये समयानुसार बनाएं और प्लेटफॉर्म पर समय से पहले पहुंचें।
रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह निर्णय केवल पूजा स्पेशल ट्रेनों के लिए है और नियमित ट्रेनों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

More From Author

रूस का अमेरिका को करारा जवाब: “भारत-चीन जैसी सभ्यताएं अल्टीमेटम के आगे नहीं झुकेगी”

आर्यन खान की पहली वेब सीरीज़ ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ हुई रिलीज, फैंस को ‘गफूर’ गाने की कमी खली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:38 am, Mar 23, 2026
temperature icon 19°C
Mist
Humidity: 83 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 50%
Visibility: 2.5 km
Sunrise: 5:51 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
20°/25°°C 0 mm 0% 5 mph 50% 1013 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 0% 3 mph 30% 1013 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 0% 6 mph 21% 1009 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 0% 5 mph 19% 1007 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
26°/28°°C 0 mm 0% 2 mph 26% 1009 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
25°/25°°C 0 mm 0% 4 mph 31% 1009 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 34% 1009 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/24°°C 0.02 mm 33% 4 mph 36% 1007 mb 0 cm