पूर्णिया, 02 सितंबर (राजेश कुमार झा) जिले में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एनडीए गठबंधन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. कार्यकर्ता से लेकर बिहार सरकार के मंत्री एवं केंद्र सरकार के मंत्रियों ने जिले में कैंप करना शुरू कर दिया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर चुके है.बताते चलें कि आगामी 15 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूर्णिया की धरती पर आगमन होने जा रहा है.

प्रधानमंत्री पूर्णिया में कई कार्यक्रम में शामिल होंगे.बताते चलें कि प्रधानमंत्री पूर्णिया में पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे.उसके बाद गुलाबबाग के जीरो माइल के पास शीशाबाड़ी एस एस बी कैंप में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.
हालांकि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. लेकिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताए. बताते चलें कि कार्यक्रम स्थल पर पूरे सीमांचल से तकरीबन तीन लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है.जहां प्रधानमंत्री 35 मिनट तक जनसभा को संबोधित करेंगे.जिला प्रशासन भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल में अभी से ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक अस्थाई पुलिस चौकी बना दी गई है. जहां 24 घंटे पुलिस के अधिकारी तैनात रहेंगे.

